
हरिद्वार का बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला दिल दहला देने वाला है।
उत्तराखंड में रेप का एक घिनौना केस सामने आया है, जिसमें कभी बीजेपी महिला मार्चा की जिला प्रमुख रही मां की रजामंदी से उसका प्रेमी और सहयोगी 3 महीने तक उसकी 13 साल की बच्ची का गैंग रेप करते रहे। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर मां, उसके प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अनामिका शर्मा और उसका प्रेमी सुमित पटवाल को हरिद्वार के होटल से पकड़ लिया गया और पटवाल का सहयोगी शुभम मेरठ के शाहपुर से दबोचा गया है। पुलिस ने तीनों पर POSCO ACT और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मामला मंगलवार को पकड़ में आया, जब 13 साल की बच्ची ने अपने पिता को इस अपराध के बारे में बताया। पिता ने फिर पुलिस कंपलेंट की और जांच शुरू हुई। इसके बाद बच्ची की मेडिकल जांच हुई, जिसमें पुष्टि हो गई। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि अनामिका अपने पति से अलग हो चुकी और हरिद्वार के एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। जबकि उसकी बेटी पिता के पास रहती है।
पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ अनामिका के प्रेमी और उसके सहायक ने कई बार गैंग रेप किया। दोंनों 30 की उम्र के हैं। दोनों ने हरिद्वार, आगरा और वृंदावन में इस साल जनवरी से मार्च के बीच बच्ची के साथ गैंग रेप किया। जांच में यह भी पता चला कि प्रेमी उसकी मां की रजामंदी पर ऐसा कर रहा था और उस दौरान मां मौजूद रहती थी। दोनों ने बच्ची को डराया था कि अगर किसी को बताया तो उसके पिता को मार डालेंगे।
पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धारा 70 (2) (गैंग रेप), 351 (3), 3 (5) और POSCO के सेक्शन लगाए गए हैं। अनामिका के बारे में जानकारी मिली है कि वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरिद्वार इकाई की प्रभारी रह चुकी है। हालांकि एक केस में नाम आने के बाद पार्टी ने उसे निकाल दिया। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक अगस्त 2024 से अनामिका के पास पार्टी का कोई भी पद नहीं है।
Published on:
06 Jun 2025 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
