
Deoria New मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया दौरे पर पहुंचे
ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल PCS का रिजल्ट आया। टॉपटेन में आठ लड़कियां हैं। यह मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे का नतीजा है। पहले भर्ती निकलते ही पूरा खानदान वसूली के लिए निकल जाता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया तो मेरे घर के आंगन जैसा है। यहां विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। हमने प्रदेश का राजस्व बढ़ाया है। कुशीनगर में भगवान बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बजट में 50 करोड़ की व्यवस्था दी।
देवरिया के बैतालपुर में चीनी मिल देने की कोर्ट से गुहार लगाई है। अगर ऐसा हुआ तो यहां चीनी मिल शुरू होगी। डिस्टलरी की स्थापना होगी। एथेनाल का उत्पादन होगा और शुगर कॉम्प्लेक्स की स्थापना होगी। शुगर कांप्लेक्स की स्थापना से यहां के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा।
PHC-CHC पर स्थापित होगा हेल्थ एटीएम
मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हेल्थ ATM की शुरुआत की है। जहां 60 प्रकार की जांच हो सकती है। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी PHC और CHC पर आने वाले दिनों में मिलेगी।
2017 के पहले प्रदेश में गुंडागर्दी का आलम यह था
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में अराजकता थी। गुंडागर्दी का आलम यह था कि एक दल से जुड़े लोग किसी गरीब कमजोर की जमीन मकान पर कब्जा कर लेते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूबे की कमान संभालते तस्वीर बदल गई।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में योजनाएं तब भी बनती थीं और आज भी बनती हैं, लेकिन आज योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सीधे लाभार्थियों को मिलता है।
Published on:
08 Apr 2023 09:28 pm

बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
