scriptडिप्टी सीएम बोले, गरीबों का हक नहीं लूटने देंगे | SP BSP and Congress destroyed Uttar Pradesh | Patrika News
देवरिया

डिप्टी सीएम बोले, गरीबों का हक नहीं लूटने देंगे

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास में लगी है भाजपा सरकार

देवरियाJan 04, 2018 / 11:06 pm

Ashish Shukla

deputy cm

deputy cm

देवरिया. सपा, बसपा एवं कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को बरबाद कर दिया। भाजपा की सरकार गरीबों का हक किसी को लूटने नहीं देगी। हम सूबे में सुशासन लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उक्त उद्गार सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किए। वह गुरुवार को जिले के भाटपार रानी के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो भी वायदे किए थे, सरकार उन्हें पूर्ण करने की दिशा में काम कर रही। किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। कृषि उत्पादों का वाजिब मूल्य किसानों को मिल रहा है। प्रदेश में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
deputy cm
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक एक लाख 61 हजार किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त की जा चुकी हैं। इस सरकार में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पिछली सरकार से बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को उत्तर प्रदेश के विकास की चिंता सताती है। उनकी मंशा के अनुरूप यहां विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। मौर्य ने कहा कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि यदि कोई किसान अपने खेत से मिट्टी निकालता है तो उसे कोई भी पुलिसकर्मी तंग नहीं करेगा। यदि धान खरीद में कहीं पर भी बिचौलिए मिलें तो संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि कोई इसमें अड़ंगेबाजी करेगा तो उसकी खैर नहीं। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 20 करोड़ की लागत से बनी 60 सड़कों का लोकार्पण किया, साथ ही 57 करोड़ की लागत से बन रही 27 किमी सड़कों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से 8 अरब 11 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का प्रस्ताव उन्हें मिला है। इसकी भी मंजूरी हो चुकी है। जल्द ही इसके लिए बजट जारी कर दिया जाएगा।
deputy cm
डिग्री कॉलेज खोलने का दिया आश्वासन
हेलिकॉप्टर से बंगरा बाजार पहुंचे मौर्या ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत के नाम पर बंगरा बाजार में ही डिग्री कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान भागवत भगत के पौत्र महेंद्र भगत को सम्मानित करने के साथ ही किसान मेले का भी शुभारंभ किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो