24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा कौशल से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करें:अटारिया

कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Chandraprakash Sharma

•

Updated: 19 Sep 2022, 5:32 PM IST

युवा कौशल से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करें:अटारिया

युवा कौशल से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करें:अटारिया

देवास। वर्तमान समय में देश के युवाओं को नौकरी की तलाश में नहीं, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारंभ करने की आवश्यकता है। उक्त विचार दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने आई जिला पंचायत अध्यक्ष लीलादेवी अटारिया ने व्यक्त किए। जन शिक्षण संस्थान निदेशक डॉ. मुकेश प्रसन्न ने बताया कि कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ।
इसी के अंतर्गत विक्रम सभा भवन में भी उक्त आयोजन संपन्न हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। विशेष अतिथि रितु सावनेर ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि जिस प्रकार परिवार विकास में अग्रणी है। उसी प्रकार कौशल में भी हमें अग्रणी रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल भारत के सपने को साकार करना है। युवा उद्यमी यामीनी बाभूलगांवकर ने कौशल के महत्व पर अपने अनुभव व्यक्त किए और कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में हमेशा प्रशिक्षित व्यक्तियों की आवश्यकता है। हमें केवल अपने संकल्पों को मजबूत करना है, सफलता जरूर प्राप्त होगी। महिला एवं बाल विकास समिति जिपं अध्यक्ष करुणा बनेङ्क्षसह अस्ताया ने विकास में महिलाओं की भूमिका एवं सफल प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार की प्रेरणा प्रदान की।

जीवन शैली के प्रकार पर विस्तृत जानकारी दी
कृषि अधिकारी आरपी कनेरिया ने पोषण आहार के महत्व, महिला एवं बाल विकास के महत्व के साथ खानपान, जीवन शैली के प्रकार पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में केके पान्से, कैलाश कलेशरिया, राजाराम भालसे ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कौशल दीक्षांत समारोह में 2021-22 के सफल प्रशिक्षणार्थियों को कौशल डिग्री अतिथियों द्वारा प्रदान की गई। उल्लेखनीय कार्य करने पर शहनाज खान, सुनीता चौहान, सुनीता शर्मा, पुष्पा मालवीय, भावना मिश्रा, मनीषा मालवीय, पपीता जोशी, विमल नागर, मंजू बगानिया, कल्पना पालीवाल, खुशबू केमा, प्रियंका, नीतू यादव, हीना जायसवाल, राजेश बराना का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुकेश रैकवार, मोनिका बरेठा का विशेष सहयोग रहा। संचालन पूर्णिमा बाउस्कर ने किया व आभार सीताराम मालवीय ने माना।