देवास

लटकन, मुकुट, मोहरा व अन्य सजावटों की खरीदी करने पहुंचे पशुपालक

गोवर्धन पूजा के दिन किसान अपने गाय व बैल को सजाकर करते हैं उनकी पूजा-बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, सजावटी सामानों की खरीदी

2 min read
Nov 12, 2023
लटकन, मुकुट, मोहरा व अन्य सजावटों की खरीदी करने पहुंचे पशुपालक

देवास. दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के बाद पड़वा पर शहर व ग्रामीण इलाकों में मवेशियों पूजा का खास महत्व है। ऐसे में पशु के सजावट के लिए बाजारों में दुकानें सज गई है। खरीदारी का दौर भी जारी है। गोवर्धन पूजा के दिन क्षेत्र के किसान मवेशियों को सजाकर उनकी पूजा करते हैं। शहर के सुभाष चौक व शालिनी रोड पर पशुओं को सजाने की दुकानें भी सज गई। कई वैरायटियों की सजावटी सामग्री यहां मिल रही है। पशुओं के लिए लटकन, मुकुट, मोहरा की खरीदी किसान कर रहे हैं। पशुओं के सिंगों पर कलर, पैरों में रंग व मेहंदी भी लगाई जाती है।

50 से लेकर 100 रुपए तक उपलब्ध

दीपावली पूजन के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस दौरान घरों की महिलाएं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में गायों की पूजा करने के लिए जाती हैं। बाजार में गाय व बैलों को सजाने के लिए लटकन, मुकुट, मोहरा सहित अन्य वैरायटियों की सजावटी वस्तु बाजार में आई है। यह सामग्री बाजार में 50 रुपए से लेकर 100 रुपए तक में उपलब्ध है।

घर पर तैयार करते हैं सामग्री

सजावटी सामान बेचने वालों ने बताया सजावटी सामान हम घर में स्वयं तैयार करते हैं। इसे तैयार करने में पूरा परिवार लगता है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक हम शालिनी रोड व सुभाष चौक पर आकर दुकानें लगाते है। यहां पर शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र पशुपालक खरीदी करने आते हैं।

अच्छा व्यवसाय हुआ

शालिनी रोड पर अस्थायी दुकान संचालित करने वाली कैलाशीबाई नाथ ने बताया पशुओं की सजावटी की दुकान कई सालों से लगा रही हूं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक बड़ी संख्या में आते हैं और सजावटी सामान लेकर जाते हैं। लटकन, मुकुट, मोहरा और पशुओं की सजावटी सामग्री कई डिजाइनों में हम बेच रहे हैं। पशुपालक भी अपने मुताबिक सामग्री खरीदकर पशुओं को गोवर्धन पूजा के लिए तैयार करते हैं।

Published on:
12 Nov 2023 12:54 am
Also Read
View All

अगली खबर