24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहो जिन शासनम का कार्यक्रम सपंन्न: विशेष वेशभूषा में शामिल हुए समाजजन

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर पर देशभर के सैकड़ों गुरु भक्तों की हुई अगवानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Chandraprakash Sharma

•

Updated: 16 Sep 2022, 6:11 PM IST

अहो जिन शासनम का कार्यक्रम सपंन्न: विशेष वेशभूषा में शामिल हुए समाजजन

अहो जिन शासनम का कार्यक्रम सपंन्न: विशेष वेशभूषा में शामिल हुए समाजजन

देवास. जिन शासन के प्रति अहोभाव एवं बहुमान भाव समर्पित करने के शुभ भावों के साथ अहो जिनशासनम कार्यक्रम संपन्न हुआ। तारक जिनशासन के प्रति सद्भावना एवं उपकारी गुरुदेवों के प्रति कृतज्ञता प्रेषित करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी राजरत्नाश्रीजी आदि ठाणा 14 द्वारा शहर को दिए गए आशीर्वाद एवं विभिन्न आयोजनों के प्रति भावपूर्ण आभार व्यक्त किया गया।
साध्वी रिद्धिनिधि के 100वीं ओली प्रारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई, बारडोली, अहमदाबाद बार्शी, औरंगाबाद, बारामती, अहमदनगर, नीमच, बानापुरा, राजनांदगांव, अमलनेर, महिदपुर सहित देशभर से गुरु भक्तों का आगमन हुआ। विभिन्न नृत्य एवं नाटिका के माध्यम से सद्भावनाएं प्रेषित की गई।

शहर में सुसज्जित शोभायात्रा निकाली
कार्यक्रम की जानकारी देतेे हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया गुरुवार को श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर प्रांगण में नवकारशी के बाद विभिन्न आकर्षणों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। विजया रोड, एबी रोड होते हुए शोभायात्रा उज्जैन रोड स्थित अमर मोहिनी परिसर पहुंची। वहां पर आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत साध्वी के माता-पिता, बाहर से आए ट्रस्टीगण, ब्रह्मचर्य व्रतधारी, गुरुभक्त, गुरु शिष्याओं, साधर्मिक बंधुओं, मंदिर पुजारियों एवं कर्मचारियों का बहुमान सम्मान किया गया। विशेष रूप से गोमाता का पूजन कर मिष्ठान भोजन कराया गया। इस प्रकार के विभिन्न सम्मान अर्पण का आयोजन देेवास में पहली बार ही हुआ। शोभा यात्रा में औरंगाबाद महाराष्ट्र से आए विमल राज रत्न ढोल पथक की धुन पर नौजवानों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति निलेश राणावत समूह ने दी। कार्यक्रम का लाभ गुरु भक्त परिवारों द्वारा लिया गया।