7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो कार के आपस में भिड़ने से 8 लोग घायल, ग्राम नारी के पास हुई सड़क दुर्घटना

पुलिस के मुताबिक कुरूद से राजिम सड़क मार्ग में ग्राम नारी के पास दो कार आपस में भिड़ गई। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे कांकेर से स्विप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-04-2769 में सवार होकर प्रवीण जैन, यशवंत सिन्हा एवं राजा सिन्हा राजिम की ओर जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
दो कार के आपस में भिड़ने से 8 लोग घायल, ग्राम नारी के पास हुई सड़क दुर्घटना

दो कार के आपस में भिड़ने से 8 लोग घायल, ग्राम नारी के पास हुई सड़क दुर्घटना

धमतरी. तेज रफ्तार कार के आपस में टकराने से 8 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक कुरूद से राजिम सड़क मार्ग में ग्राम नारी के पास दो कार आपस में भिड़ गई। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे कांकेर से स्विप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-04-2769 में सवार होकर प्रवीण जैन, यशवंत सिन्हा एवं राजा सिन्हा राजिम की ओर जा रहे थे। वहीं महिन्द्रा-800 कार क्रमांक सीजी-04-एलएफ-3125 से ग्राम नारी निवासी देवेन्द्र साहू (34) कुरूद जा रहा था, तभी नारी पेट्रोल पम्प के पास यह दुर्घटना हो गई। बताया गया है कि बाइक सवार चार युवकों को बचाने के चक्कर में दोनों कार आपस में भिड़ गई। इससे कार और बाइक में सवार 8 लोगों को चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कुरूद पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसमें से ग्राम नारी निवासी एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

रफ्तार पर लगाम नहीं
उल्लेखनीय है कि कुरूद से राजिम रोड में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। बारिश के दिनों में सड़क में कई जगह पर गड्ढे उभर आए है, इसके बावजूद लोग तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहे हैं। दोपहर बाद तो कई बाइक सवार नशे की हालत में चलते है। ऐसे लोगों की पुलिस एल्कोमीटर से जांच भी नहीं कर रही है। यही वजह है कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है।