CG News, Guinness Book of World Records: वनांचल के कलाकार को मिला सम्मान। भानुप्रताप ने पेंसिल की नोक पर बनाई गई शिवलिंग 3 एमएम ऊंची और 1 एमएम चौड़ी है।
छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh News) के युवा ने पूरी दुनिया को चौका दिया है। धमतरी नगरी ब्लॉक के गांव मुकुंदपुर निवासी भानुप्रताप कुंजाम ने पेंसिल में 3 मिलीमीटर का शिवलिंग (Shivling of 3 mm) बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में नाम दर्ज करा लिया है। भानु को स्थानीय लोगों के बीच माइक्रो आर्टिस्ट के रूप में जाने जाता है। वहीं चाक पर भी वह कई कलाकृतियां उके चुके हैं।
भानुप्रताप ने पेंसिल की नोक पर बनाई गई शिवलिंग 3 एमएम ऊंची और 1 एमएम चौड़ी है। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। भानुप्रताप 7 साल की कला यात्रा में पेंसिल की नोक एवं चाक पर सैकड़ों कलाकृतियां और नाम उकेर चुके हैं।
इसके अलावा समसामयिक विषयों पर अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनाते रहते हैं। भानु को इस कला में कई अन्य भी पुरस्कार मिल चुके हैं। भानु ने चर्चा में बताया कि वे चाहते हैं कि सरकार से उनको सपोर्ट मिले, ताकि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी कला को आगे बढ़ाएं। इसके जरिए अपने जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें।