8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलसेना में पदस्थ धमतरी के चोवाराम सेन की मौत, हरियाणा के हिसार में था पदस्थ

Dhamtari Army man died : उनका पार्थिव शरीर सोमवार को राजस्थान से गृहग्राम आने की संभावना है। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर है, वर्ष-2003 में थलसेना में आरक्षक के रूप में उसकी पहली पोस्टिंग अहमदनगर में हुई थी...

less than 1 minute read
Google source verification
jawan_died.jpg

CG Army man died : सेना में तैनात सारंगपुरी के एक जवान का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को राजस्थान से गृहग्राम आने की संभावना है। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी ब्लाक के ग्राम सारंगपुरी निवासी रामबगस का मंझला पुत्र चोवाराम सेन थलसेना में तैनात था।

यह भी पढ़ें: Cyclone Michaung : दलहन-तिलहन और सब्जी की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने लगाई मदद की गुहार

वर्ष-2003 में थलसेना में आरक्षक के रूप में उसकी पहली पोस्टिंग अहमदनगर में हुई थी। वर्तमान में वह हवलदार के पद पर हरियाणा के हिसार में पदस्थ था। वह ट्रेनर के रूप में एक माह के लिए राजस्थान गया था, जहां दो दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ गया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि चोवाराम सेन गांव के पहले सैनिक थे। पत्नी गायत्री सेन हरियाणा में हैं और उसकी 13 साल की पुत्री और 6 साल का पुत्र है।

यह भी पढ़ें: कोंडागांव में हादसा... मरीज महिला को तेज रफ़्तार बाइक ने कुचला, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रुक गई सांसे

छोटा, बड़ा भाई भी आरक्षक
बता दें कि उनका छोटा भाई डोमेश्वर सेन भी आरक्षक है। बड़ा भाई रोशन सेन जिला पुलिस बल में आरक्षक के रूप में रूद्री में पदस्थ हैं। पिता रामबगस किसान है और माता कस्तूरी बाई गृहिणी है।