
The young man alive brun with cattle
धमतरी/सिर्री. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब आग की लपटों में घिरी एक महिला सड़कों पर दौड़ रही थी और मदद के लिए आवाज लगा रही थी। हालांकि इस हादसे में महिला की मौत हो गई। उधर, मायके पक्ष का आरोप है कि प्रताडऩा के चलते यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उसके कमरे को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल यह घटना मंगलवार की है। पुलिस के अनुसार बिरेझर चौकी के ग्राम ढेठा निवासी विमला बाई साहू (22) को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे वह आग की लपेटों से घिरी हुई मदद के लिए आवाज लगाते हुए गांव की गली में दौड़ रही थी, तभी कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उधर इस घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता चुन्नूलाल साहू समेत अन्य लोग पहुंचे। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मृतका की शादी एक साल पूर्व 10 मई को हुई थी। उसे 5 माह का गर्भ भी था।
पिता चुन्नूलाल साहू ने पुलिस से शिकायत की है कि शादी के बाद से ही पति पारसमणी समेत ससुराल वाले दहेज के नाम पर प्रताडि़त करते थे। पिछले 17 सितंबर को उसे फोन कर बताया गया कि विमला लड़ाई-झगड़ा कर घर से निकल गई है। कुछ देर के बाद विमला का फोन आया और उसने इसका खंडन किया। उनका आरोप है कि प्रताडऩा के चलते ही सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस से उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
बिरेझर चौकी प्रभारी जहिर अहमद निजामी ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 Sept 2017 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
