पैसे का हिसाब करने आए थे
मजदूरों को एडवांस पैसे का हिसाब करने आए लिंबी पिपलिया के किसानों को पता नहीं था कि जिन मजदूरों ने उनके खेतों पर काम करने के लिए पैसे लिए हैं। वे हमलावर हो जाएंगे। किसानों का पहले तिरला थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर खेड़ी में विवाद हुआ, वहां मजदूरों ने उनपर पत्थर बरसाए और जब किसान वहां से भागने लगे तो मजदूरों ने दूसरे गांव को फोनकर बच्चा चोर गिरोह होने की अफवाह फैला दी। खेड़ी खिड़किया की से ये अफवाह बोरलाय गांव तक पहुंच गई। बोरलाय गांव के मजदूरों ने कार सवार किसानों को घेर लिया और करीब 200 ग्रामीणों ने कार सवार किसानों की पिटाई शुरू कर दी। पत्थर, लाठी, डंडे जिसको जो मिला उससे ही किसानों की पिटाई करने लगे। इस दौरान एक की मौत हो गई ।