18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयकारे के साथ पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत

वट सावित्री पूर्णिमा पर बेंट पहुंच कर होगी संपन्न

2 min read
Google source verification

धार

image

harinath dwivedi

Jun 11, 2022

जयकारे के साथ पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत

जयकारे के साथ पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत

धरमपुरी. नगर के बेंट स्थित भगवान श्रीबिल्वामृतेश्वर महादेव के धाम से 32वीं पांच दिवसीय नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को हुई। मां नर्मदा, भगवान श्रीबिल्वामृतेश्वर व ध्वज पूजन बाद महाआरती एवं नर्मदे हर के जय घोष के साथ हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर जलेरी में नर्मदा का जलभर पूजन अर्चन कर जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।

यात्रा नर्मदा धर्म ध्वजा लिए नगर के विभिन्न मार्गो से मार्ग में आने वाले मंदिरों में पूजन अर्चन कर मनावर ,खलघाट मार्ग पर पहुंची। जहां यात्रियों के लिए नगर के राधाकृष्ण भोले द्वारा फलाहारी खिचड़ी की व्यवस्था की गई। यात्रा अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई। पांच दिवसीय इस यात्रा में श्रद्धालु उत्साह और उमंग से भाग लेते हैं। संपूर्ण यात्रा में जय घोषों के साथ रात्रि पड़ावों में भजन कीर्तन भी करते हैं। यात्रा पांच दिवसीय पड़ावों के बाद वट सावित्री पूर्णिमा पर बेंट पहुंच कर मां नर्मदा कढ़ाई कर संपन्न होगी। यात्रा के केंद्रीय समिति संरक्षक सुरेश चौबे ने बताया कि यात्रा में साधु संतों के साथ समिति के पधाधिकारी भी रहेंगे। यात्रा का पहला पड़ाव रात्रि विश्राम ग्राम कठोरा, दूसरा पड़ाव ग्राम पगारा, तीसरा पड़ाव नीलकंठेश्वर मांडव, चतुर्थ पड़ाव श्रीराम मंदिर मांडव में रात्रि विश्राम कर यात्रा पांचवे दिन वट सावित्री पूर्णिमा को पुन: धरमपुरी बेंट पहुंच कर मां नर्मदा की कढ़ाई व महाआरती के साथ संपन्न होगी।
विश्व शांति के लिए यज्ञ
बिडवाल. गायत्री जयंती व गंगा दशमी पर मां गायत्री प्रज्ञा पीठ बिडवाल पर विश्व शांति के लिए यज्ञ हुआ। इसमें गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित हुए और यज्ञ में आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की मनोकामना के साथ आहुतियां प्रदान कर गायत्री जयंती का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मां गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा गुरुकुल की जिम्मेदारी प्रज्ञा पीठ के सह सचिव मांगीलाल भावसार को प्रदान की गई। गुरुकुल में प्रति रविवार को धर्म अध्यात्म एवं संस्कार रोपण से संबंधित क्रियाकलापों का संचालन किया जाएगा। इसमें 10 से 15 वर्ष के बच्चों को उम्र के 50 बच्चों को सम्मिलित किया जाएगा। बच्चों में सब विचारों का रोपण हो और परिवार में बड़ों के प्रति आदर सत्कार के भाव का रोपण हो एवं अध्यात्म से जुडऩे के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुकुल का शुभारंभ प्रज्ञा फिटबिट वालों पर किया। गुरुकुल की शाखा प्रति रविवार को 11 से 12 बजे तक लगाई जाएगी। इसमें प्रारंभ में 50 सीट आरक्षित की गई हैं। पालक को से गुरुकुल में बच्चों को भेजने ेके लिए प्रज्ञा पीठ द्वारा आग्रह किया है।