5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्थिक संकटों से चाहिए मुक्ति तो धनतेरस पर करें इन चीजों का दान

धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान करते हैं तो मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के आशीर्वाद से आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
dhanteras.jpg

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का बहुत महत्व बताया गया है, अगर किसी विशेष दिन जरूरतमंद लोगों को दान किया जाए तो इसका कई गुना अधिक फल मिलता है। अगर आप धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान करते हैं तो मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के आशीर्वाद से आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में धनतेरस और दिवाली के त्यौहार को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। धनतेरस के दिन विशेष रूप से कुबेर देवता की पूजा होती है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन दान करना सबसे उत्तम होता है।


इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को है। अगर धनतेरस के दिन आप इन चजों का दान करते हैं तो आपको कुबेर देवता का आशीर्वाद मिलेगा, साथ ही मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी। तो आइये जानते है कि धनतेरस के दिन क्या दान करना चाहिए...


झाड़ू करें दान

जैसा कि हम जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन झाड़ू की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन झाड़ू दान करते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। ध्यान रखें कि इस दिन झाड़ू उसी को दान करें, जो आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है।


निर्धन को खाना खिलाएं

धनतेरस के दिन किसी गरीब को घर बुलाकर खाना खिलाएं। खाना खिलाने के बाद उसे दक्षिणा रूप में कुछ पैसे जरूर दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ आपको कुबरे देवता भी आशीर्वाद देंगे, जिससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।


पीले रंग के वस्त्र दान करें

धनतेरस के दिन पीले रंग का कपड़ा दान करना शुभ माना गया है। इस दिन पीले रंग के कपड़े किसी गरीब को दान देने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।


लोहे की वस्तु दान करें

धनतेरस पर लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दिन लोहे की वस्तु दान करने से दुर्भाग्या दूर होता है और जीवन में शुभ फल मिलते हैं।


नारियल और मिठाई दान करें

धनतेरस के दिन नारियल और मिठाई दान करने से घर में कभी भी भंडार कम नहीं होता है। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।