धार्मिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि से जुड़ी हुई एक कथा प्रचिलत है। जिसमें कार्तिकेय की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं एक बार कार्तिकेय और गणेश की प्रथम पूज्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें कार्तिकेय के छोटे भाई गणेश को विजयी घोषित हो गए। वहीं इस बात को लेकर कार्तिकेय नाराज हो गए थे। जब स्वयं भगवान शिव और पार्वती कार्तिकेय को मनाने के लिए गए तो उन्होंने क्रोध में शाप दिया था। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्त्री उनके दर्शन करने आयेगी तो वो सात जन्म तक विधवा रहेगी। वहीं पुरुषों लेकर कहा कि यदि किसी पुरुष ने दर्शन करने का प्रयास किया तो उसकी मृत्यु हो जाएगी और इसके बाद नरक में जायेगा। लेकिन इसके बाद किसी तरह शंकर भगवान और पार्वती ने उनका क्रोध शांत किया और उनसे किसी एक दिन दर्शन देने के लिए कहा। जब कार्तिकेय का क्रोध शांत हुआ तो उन्होंने कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को उनके दर्शन करना महा फलदायी बताया।