14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल चंदन के चमत्कारी उपाय करते ही हो जाएंगे मालामाल, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

लाल चंदन के चमत्कारी उपाय करते ही हो जाएंगे मालामाल, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
2 min read
Google source verification
laal chandan

लाल चंदन के चमत्कारी उपाय करते ही हो जाएंगे मालामाल, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

पूजा-अर्चना में उपयोग किया जाने वाला लाल चंदन बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह पूजा के अलावा इससे माथे पर तिलक भी किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार लाल चंदन घर में खुशियां भी लाता है। इसके इस्तेमाल से जीवन में अपार सुख प्राप्त होता है। आइए जानते है कैसे लाल चंदन में खुशियों की चाबी है, क्या आप जानते हैं लाल चंदन से कुछ शास्त्रीय उपाय किए जाते हैं जो की बहुत ही चमत्कारी होते हैं तुरंत ही असर दिखाते हैं। लेकिन इसे नियमानुसार करना बहुत जरुरी है यदि आपने इसके नियम तोड़े तो इसका कोई परिणाम आपको नहीं दिखेगा। आपको बता दें कि ये उपाय तांत्रिक उपाय नहीं हैं यह पूर्ण रूप से सकारात्मक है और इनसे किए गए उपाय नकारात्मक प्रभाव नहीं देते हैं। इन उपयोगी व सकारत्मक उपायों को करने से आप अपने जीवन की हर समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय.....

1. मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब के फूल और रौली आएं। इन सब वस्तुओं को लाल कपड़े में बांधकर तिज़ोरी या द्रव्य रखने के स्थान पर रख दें। धन लाभ प्रारंभ हो जाएगा। इस टोटके को प्रत्येक छ: माह के बाद दोबारा करें।

2. घर में आए दिन समस्याओं का घेरा बना रहता हैं तो इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप गुरुपुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले चंदन के पेड़ की जड़ पर पीले चावल, जल चढ़ाकर धूप दिखाकर आमंत्रित कर दें। फिर दूसरे दिन उसी पेड़ की थोड़ी सी लकड़ी लाकर एक लाल कपड़े में बांधकर मुख्यद्वार पर टांग दें। इस उपाय को करने से आपकी समस्याएं खत्म होकर खुशियों में बदलने लगेगी।

3. यदि आपके बच्चे को नजर लग गई है तो तुरंत इस समस्या का समाधान इस उपाय से कर सकते हैं आप उसे चन्दन की छाल का धुआं दें ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाता है। इसके अलावा रोज़ चन्दन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है एंव आज्ञा चक्र सक्रिय होकर शुभ फल देने लगता है।

4. घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए चन्दन का चूरा, अश्वगंधा और गोखरूचूर्ण में कपूर मिलाकर लगातार 40 दिन तक हवन करना चाहिए। इससे घर का वास्तुदोष तो दूर होता ही है साथ सकारात्मक उर्जा भी बढ़ती है।