
food
Health News: कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लोग इम्युनिटी मजबूत करने के लिए हर जतन कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में बहुत लोग चपेट में आए हैं। पिछले महीनों से अब तक की बात करें तो प्रत्येक दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा। इसके अलावा मौसम में भी तेजी से बदलाव के चलते खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं भी हो रही है। ऐसे में इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखना बेहद जरूरी है। हम आपको इम्युनिटी मजबूत करने के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे घर पर आसानी से तैयार करके डाइट में इस्तेमाल किया जा सकता है।
काढ़े का इस्तेमाल
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुर्वेद में काढ़ें का इस्तेमाल बताया गया है। काढ़ा बनाने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों में लॉन्ग, काली मिर्च अदरक और मुलेठी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर में गर्मी पैदा करती है। काढ़ा प्रतिदिन पिने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है।
खाने में हरी सब्जियों का सेवन
कोरोनाकाल ही नहीं हमेशा के लिए ही ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खुद को सुरक्षित ररखने के लिए हरी सब्जियां बहुत फायदेमंद हैं। हरी सब्जियों में विटामिन और कैल्शियम अत्यधिक पाया जाता है। हरी सब्जियों में ग्वार फली, पालक और बथुआ ऐसी सब्जी हैं, जिनमें रासायनिक खाद्य नहीं डाला जाता।
योगा से खुद को रखें स्वस्थ
नित्य योग करना सेहत लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इम्यूनिटी सिस्टम के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम एक बेहतर उपाय है। प्रतिदिन सुबह आधे या एक घंटे योग करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसलिए कोरोनाकाल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए योग बहुत जरूरी है।
Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें
इन्हे भी करें भोजन में शामिल
इम्यूनिटी के लिए हेल्दी भोजन लेना शुरू कर दें। भोजन में डेयरी प्रोडक्ट के अतिरिक्त जीरा, लहसुन, हल्दी और धनिये का इस्तेमाल ज्यादा करें। हल्दी को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके इस्तेमाल करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इम्युनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए नीम भी एक बेहतर विकल्प होता है। नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में बीमारियां नहीं होती है। नीम की सिर्फ पत्तियां ही नहीं, बल्कि इसका तना, छाल, जड़ और कच्चे फल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट नीम की 4 पत्तियां चबाकर आप किन-किन बीमारियों से बचे रह सकते है। इसलिए अगर आप भी हर दिन सुबह से नीम का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी सेहत लिए बहुत फायदेमंद होगा।
Published on:
24 May 2021 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
