4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली को राजनीतिक बताने का तहसीलदार पर भारतीय किसान संघ ने लगाया आरोप, जताई आपत्ति

संघ को अपमानित करने पर आंदोलन की दी चेतावनी

less than 1 minute read
Google source verification
Bhartiya Kisan Sangh accused Tehsildar of calling the rally political, expressed objection

Bhartiya Kisan Sangh accused Tehsildar of calling the rally political, expressed objection

डिंडोरी/शहपुरा. भारतीय किसान संघ की रैली, बैठक व किसान हित में किए जा रहे कार्य को तहसीलदार शहपुरा ने एक पत्र में राजनीतिक कहा है। जिसे लेकर संगठन ने आपत्ति दर्ज कराते हुए संघ की छवि को धूमिल करने की बात कही है। भारतीय किसान संघ किसानों के पानी, बिजली, खाद्य व बीमा जैसे विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रख कर निराकरण करने का हर संभव प्रयास कर रही है। भारतीय किसान संघ गैर राजनैतिक संगठन है जिसमें समाज के सभी वर्ग शासकीय सेवक या गैर शासकीय व्यक्ति जुडकऱ किसान हित में कार्य कर रहे हैं। तहसीलदार शहपुरा ने भारतीय किसान संघ के कार्य को राजनैतिक शब्द उपयोग किया है। जिसे लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। संघ के जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल साहू ने तहसीलदार से इस संबंध में चर्चा की तो उनका कहना था कि अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के कहने पर उन्होंने पत्र जारी किया हैद्ध भारतीय किसान संघ ने 22 मई को 21 गांव के पेयजल समस्या को लेकर किसानों के साथ रैली की थी। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने दूसरे दिवस से पानी मुहैया करवाने की बात कही थी। इसके बाद आज दिनांक तक 21 ग्रामों में किसी प्रकार से पानी उपलब्ध नहीं हो पाया बल्कि भारतीय किसान संघ को अपमानित करने के उद्देश्य से राजनैतिक शब्द का उपयोग कर मानहानि कारित किया गया है। भारतीय किसान संघ ने प्रेषित पत्र को लेकर मानहानि का दावा न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात की है। साथ ही इसके विरोध में भारतीय किसान संघ धरना, आंदोलन करने की बात कही है। इसे लेकर भारतीय किसान संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रांत अध्यक्ष, सहित मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर को पत्र लिखकर दी है।