दवाओं की सतत आपूर्ति के लिए निर्देशित किया
करंजिया. कलेक्टर बी कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी, तहसीलदार बाजाग चंद्रशेखर मिश्रा ने गाड़ासरई, सागर टोला, गोरखपुर में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। आमजन को खाद्यान्न सामग्री की आपूति, सब्जी की आपूर्ति पीडीएस दुकानों में समुचित रूप से खाद्यान्न का वितरण, मेडिकल दवाओं की सतत आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की खाद्यान्न एवं सब्जी दवाओं की कमी जिले में और क्षेत्र में नहीं होगी। पंचायत क्षेत्र में रहने वाले निराश्रित एवं अति गरीब व्यक्तियों को पंचायत के माध्यम से भोजन का वितरण कराया जाएगा। जिसकी जानकारी समय-समय पर तहसीलदार के माध्यम से ली जाएगी। धात्री माताओं की संस्थागत एवं स्वस्थ्य डिलीवरी हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने बीएमओ को निर्देशित किया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि धारा 144 का उल्लंघन एवं लॉक डाउन का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा स्वयं पीडीएस की दुकान में उपस्थित होकर लोगों को खाद्यान्न वितरण का जायजा लिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खाद्यान्न वितरण सतत रूप से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही
गाडासरई. लॉकडाउन के दौरान गाडासरई क्षेत्र में घूम रहे वाहन चालकों पर गाडासरई थाने से थाना प्रभारी हरि शंकर तिवारी ने आठ दो पहिया वाहनों को जब्त कर थाने में खडा किया गया। जिनपर धारा 188 के तहत कार्यवाही की गई। इसके अलावा कई वाहनों के चालान काटे गए। जिसमें वाहन चालकों से दस हजार रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया। लॉकडाउन के दौरान गाडासरई थाने से पुलिस बल पूरे दिन गस्त कर सभी आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस गोरखपुर, चन्दनघाट, लालपुर, सागरटोला, क्षेत्र का बराबर गस्त कर शांति व्यवस्था बनाए हुए है। लॉकडाउन के दौरान गाडासरई थाने से हरी शंकर तिवारी के साथ एएस आई अनुराग जामदार, एसआई सन्तोष उइके, एएसआई के एस रावत एवं जुबेर अली, धनंजय, आदित्य शुक्ला, संदीप साह, रविन्द्र यादव, रामानंद सनोडिया के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने लोगो को समझाइश दी।