2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा परिक्रमा यात्रा का ढोल नगाड़े और कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत

शुक्रवार को अनूपपुर के लिए यात्रा होगी रवाना

2 min read
Google source verification
Grand welcome of Narmada Parikrama Yatra with drums and Kalash Yatra

Grand welcome of Narmada Parikrama Yatra with drums and Kalash Yatra

डिंडोरी. महामंडलेश्वर ईश्वरानंद स्वामी महाराज के सानिध्य में समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा ग्राम विक्रमपुर से आगे बढ़ते हुए नुनखान ग्राम पहुंची। जहां ग्रामीणों द्वारा स्वामी महराज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया व समस्त परिक्रमा वासियो के स्वल्पाहार की व्यवस्था की। इसके बाद यात्रा ग्राम नरिया में तेंदू पत्ता गोदाम के पास पहुंची यहां पर भी चाय पानी की व्यवस्था की गई। यात्रा आगे बढ़ते हुए ग्राम शाहपुर पहुंची जहां मनोहर ठाकुर, शैलू जयसवाल की आगवानी में ढोल नगाडे, कलश यात्रा एवं सैकडो की संख्या मे स्वामी महाराज एवं साथ में चल रहे नर्मदा परिक्रमा वासियो का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुज नरेंद्र सिंह सपत्नीक शामिल हुए। साथ ही उज्जैन से विजय जयसवाल, ईस्वर पटेल, दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। काफिले में जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला भाजपा महामंत्री अवधराज बिलैया यात्रा में उपस्थित रहे। ग्राम शाहपुर में समाज की ओर से दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई थी। दोपहर भोजन के बाद यात्रा अगले पडाव कोणार्क मैरिज गार्डन डिंडोरी के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान यात्रा मार्ग में पडने वाले ग्राम जोगी टिकरिया, ग्राम देवरा में धु्रव पटेल, कमलेश राव, श्याम सुंदर बर्मन, हरिओम चौकसे, प्रवीण बर्मन आदि ग्रामीणों द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया व चाय पानी की व्यवस्था की गई। यात्रा आगे बढते हुए शाम 7 बजे यात्रा कोणार्क मैरिज गार्डन डिंडोरी पहुंची। जहां यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक दुलीचंद उरेती, जामसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज टेकाम, सुरेंद्र दुबे, जिला यात्रा सह प्रभारी आदि द्वारा स्वामी उत्तम महाराज का ढोल नगाडो एवं कलश यात्रा के साथ स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के दौरान स्वामी महाराज द्वारा नर्मदा आरती एव नर्मदा पुराण पर धार्मिक प्रवचन दिया गया। इस दौरान कलेक्टर रत्नकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एडीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। कोणार्क मैरिज गार्डन में रात्रि भोजन की व्यवस्था स्व. आयोध्या प्रसाद बिलैया की पूण्य स्मृति में उनके अनुज रामचन्द्र बिलैया, बेटे रविराज एवं भतीजे अवध राज बिलैया, शिवम राज बिलैया परिवार की ओर से की गई। शुक्रवार को सुबह 8 बजे स्वल्पाहार के बाद स्वामी महराज के सानिध्य में समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा शिशघाट अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेगी। जहां यात्रा का 34 वां रात्रि पडाव रहेगा। यात्रा शुक्रवार को मार्ग पर पडने वाले ग्राम लुकामपुर होते हुए ग्राम लुटगांव पहुंचेगी जहां दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई हैं ।

Story Loader