scriptपद के रुतबे को अलग करते हुए अपने वाहन में लिखवाया लोक सेवक | Ignoring the status of the post, I got it written as 'Public Servant' | Patrika News
डिंडोरी

पद के रुतबे को अलग करते हुए अपने वाहन में लिखवाया लोक सेवक

इस जिले के कलेक्टर की पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

डिंडोरीFeb 07, 2024 / 12:23 pm

shubham singh

Ignoring the status of the post, I got it written as 'Public Servant' on my vehicle.

Ignoring the status of the post, I got it written as ‘Public Servant’ on my vehicle.

डिंडौरी. आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में पदस्थ कलेक्टर की नई पहल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने अपने वाहन के नंबर प्लेट को बदलकर कलेक्टर की वजाय लोकसेवक लिखाकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने रुतबे के लिए वाहनो मे अपने पदो का इस्तेमाल करते है वही डिंडौरी कलेक्टर विकाश मिश्रा ने इन सब को दर किनार करते हुए अपने वाहन में कलेक्टर की जगह लोक सेवक की नेम प्लेट लगवा कर शादगी की मिशाल पेश की है। इस संबंध जब उनसे पूछा गाया तो उन्होंने बडे ही सहज अंदाज मे बताया की यह संविधान के अनुसार ही हुआ है और हम सब जनता की सेवा करने वाले है। इसलिए मेरी गाडी का नम्बर प्लेट अब से यही है। कलेक्टर विकास मिश्रा आए दिन अपने नवाचारों की वजह से चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले इनका ईंट उठाने का वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने एक महिला को ईंट से भरा तसला उठाते देखा तो मौके पर पहुंचकर वह स्वयं ईंट से भरा तसला उठा लिए। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इसके अलावा कुछ माह पूर्व जिले के गोपालपुर निवासी महिला जंगल मे लडी बीनने गई थी। कलेक्टर विकास मिश्रा की भ्रमण के दौरान महिला से रास्ते में भेंट हुई तो वह मौके पर ही उस महिला की समस्या सुनी और उसके निराकरण के लिए महिला के हाथ में अपना फोन नंबर लिखा था जो काफी चर्चा का विषय रहा।
जमीन पर बैठकर सुनते हैं समस्या
कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। भ्रमण के दौरान वह ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। कुछ दिन पूर्व एक छात्र ने कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की तो उस छात्र को एक दिन का कलेक्टर बनाया। कलेक्टर विकास मिश्रा की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच से तारीफ कर चुके हैं।

Hindi News/ Dindori / पद के रुतबे को अलग करते हुए अपने वाहन में लिखवाया लोक सेवक

ट्रेंडिंग वीडियो