scriptधरती को हरा-भरा करने समाजसेवियों और संगठनों लिया संकल्प | Social workers and organizations took a pledge to make the earth green | Patrika News
डिंडोरी

धरती को हरा-भरा करने समाजसेवियों और संगठनों लिया संकल्प

पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का दे रहे संदेश

डिंडोरीJun 07, 2021 / 05:39 pm

ayazuddin siddiqui

Social workers and organizations took a pledge to make the earth green

Social workers and organizations took a pledge to make the earth green

डिंडोरी. प्रकृति के संरक्षण के लिए पैधे लगाना निंतात आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं इसे लेकर समाजेसवी संगठनो द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग सामाजिक संगठनो द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां जिले भर में पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं अब अभियान के रूप में जिले भर में पौधरोपण किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्ड संस्था द्वारा विकास खंड शहपुरा में संचालित सीएफटी परियोजना अंतर्गत अलग अलग ग्रामों मे जन समुदाय एवं समूह सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विकास खंड मुख्यकार्यपालन अधिकारी केके रैकवार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे आजीविका मिशन के साथ सीएफटी परियोजना प्रबंधक रमाशंकर गर्ग के नेतृत्व में संस्था क्षेत्र में ंविकास एवं जागरूकता हेतु जमीनी स्तर पर क्रियाशील है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाए आगे आकर क्षेत्र मे एक सार्थक सन्देश देने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का लक्ष्य क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जल जंगल जमीन संरक्षण पर जन जागरूकता फैलाना है। जिसमे कार्ड संस्था का प्रयास सराहनीय है। संस्था सभी संबंधित पंचायतों के सरपंच एवं सचिव एवं महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ समन्वय कर कार्यरत है। सीएफटी परियोजना में प्रवीण दास, आशीष तिवारी, खेम लाल साहू, प्रतिमा साहू एवं रामकिशोर बरमैया के साथ पूरी टीम क्षेत्र मे क्रियाशील है जिससे जागरूकता कार्यक्रम का संदेश जन जन तक पहुंच सके।
किया गया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रम्हाकुमारी सेवा केन्द्र डिंडौरी में पौधारोपण किया गया। जिस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी मुख्य आतिथ्य के रूप में एवं वरिष्ठ समाज सेवक भ्राता पीएन अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ***** सपना जैन, पूर्व पार्षद ***** सविता नायक, ***** बीके संगीता ***** तथा गीता तिवारी बहिन, लक्ष्मी पारासर, ***** प्रीति झारिया, ***** श्रेया चौरसिया, गुडिय़ा बहिन, बीके मनोज भाई, विनय भाई तथा ऑनलाईन कार्यक्रम में अन्य भाई बहिने उपस्थित हुए। उपस्थित अतिथियों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विचार रखे गए उन्होंने कहा कि परमात्मा और प्रकृति की सबसे सुंदर रचना हम मनुष्य प्राणी है। इस शरीर की रचना प्रकृति के 5 पांच तत्वों से हुई है। जिससे हमें जीवन दान मिली है। इसका हमें सही प्रयोग करना है जो हमें जीवन पर्यंत स्वस्थ जीवन के लिए वरदान साबित हो जाये। पेड़ अवश्य लगाये। उसकी संरक्षण अवश्य करे। इस कार्यक्रम में संस्था की 3 प्रमुख दादियों की स्मृतियों में पौधारोपण किया गया। दादी गुलजार की स्मृति में पीपल का पौधा, दादी जानकी की स्मृति में बरगद पेड़, दादी की स्मृति में नीम पेड़ तीनों का जीवन इन पेड़ों की तरह था। इस कार्यक्रम में तरूमित्र महिला मण्डल की अध्यक्षा लक्ष्मी अहिरवार की विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्था की संचालिका ब्रम्हाकुमारी संगीता ***** कोरोना वायरस पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि कोरोना महामारी आई और वह चली भी जायेगी लेकिन मनुष्य के मन में उत्पन्न हो रहे नकारात्मक विचार ऐसे वायरस लाखों की संख्या में उत्पन्न हो रहे है। जिसके कारण हमारा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अत: इससे बचने के लिए संस्था के द्वारा दी जा रही राजयोग का प्रयोग अवश्य करे। तथा वर्तमान महामारी से बचने के लिए दो गज दूरी मास्क है जरूरी इस नियम का पालन करते हुए जीवन यापन करें।
दूसरे दिन भी सिद्ध टेकरी में पौधरोपण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के द्वारा महाकौशल प्रांत के आवाहन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 10 जून तक पर्यावरण संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में द्वितीय दिवस में 30 पौधे लगाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा सिद्ध टेकरी में साफ सफाई अभियान चलाया गया एवं उसके पश्चात पौधरोपण का कार्य किया गया।पौधारोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधे का बड़े होने तक देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
कार्यकर्ताओं के द्वारा इस अभियान के तहत जिले में सभी विकासखंडों में पौधरोपण किया गया एवं 5 दिनों में जिले में पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह से पौधरोपण किया जा रहा है। कोरोना महामारी में सभी व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए। महाकौशल प्रांत के द्वारा आवाहन किया गया है की प्रत्येक कार्यकर्ता 5 लोगों को टास्क के रूप में पौधरोपण कराएं एवं उन व्यक्तियों को भी 5 को ऐसे ही टास्क देकर पौधरोपण करने का आग्रह किया करें। पौधरोपण के दौरान जिला संयोजक पवन बर्मन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष प्रो विकास जैन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लीला बनावल, राहुल पाराशर, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख वर्षा बर्मन, काजल रजक, दिनेश बघेल, विजय दुबे, शीतल सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संतों के सानिध्य में किया पौधरोपण
गुरु गोरखनाथ मंदिर जोगी टिकरिया आश्रम के परिसर में संत राम नाथ महाराज एवं संत सूरज नाथ के मार्ग दर्शन में अशोक, गुलमोहर, पारिजात, स्नेक प्लांट, अपराजिता, शीशम, अमरूद, मुनगा, नीम, आंवला, अर्जुन, आडु, अनार, तुलसी, एलोवेरा, गुरबेल आदि पौधौं का रोपण किया गया। विहिप मातृशक्ति लक्ष्मी अहिरवार द्वारा विभिन्न पौधे उपलब्ध कराए गए। विहिप जिलाध्यक्ष चेतन चौहान एवं संतगण सहित गायत्री परिवार जिला समन्वयक सी आर अहिरवार व गुरु गोरखनाथ सेवा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर मास्क लगाकर पौधरोपण किया गया और पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया, साथ ही लोगों को मास्क लगाने की समझाइश दी गई।
टीम डीएसएस ने किया पौधा रोपण
पर्यावण संरक्षण को लेकर धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति द्वारा लगातार जिले में कार्य कर रही है। इसके लिए समिति सदस्य के जन्म दिवस पर एक पौधा रोपण किया जाता है साथ ही उस पौधे की देखभाल भी करती है । इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में समिति ने ग्राम करौंदी में आंवले का पौधा रोपण करके केचुवा खाद व पानी डालकर इस दिवस को मनाया। इस बीच समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, सदस्य रोहित साहू, जतिन साहू, मनीष साहू, बलराम साहू, केशव साहू, कुशल किशोर बनवासी आदि उपस्थित रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो