
Take action against those who adulterate food items, ban the sale of adulterated food items in hotels and shops
डिंडोरी. खादय पदार्थो में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। दुकानो और होटलों में खाद्य पदार्थो का अधिकारी नियमित रूप से परीक्षण करें, जिससे दुकानों और होटलों से किसी भी प्रकार से अमानक खादय पदार्थ का विक्रय न हो सके। कलेक्टर विकास मिश्रा ने यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमेश मरावी, जिला योजना अधिकारी ओमप्रकाश सिरसे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूलता सिंह, आयुष अधिकारी डॉ संतोष परस्ते सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने युवा और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए। जिससे जिले के युवा और युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिल सके। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभन्वित करने को कहा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग एवं माईनिंग विभाग को राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने कहा है। जिससे शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से करने व कार्यालय की पुताई नियमित रूप से करने तथा दीवारों मे शासन की योजनाओ का प्रचार-प्रसार और फोटोग्राफ्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल और वाशरूम का प्रबंध करने निर्देशित किया। जिससे कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करने के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से सभी बहनों को लाभन्वित करने को कहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के वार्डो मे शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का दीवार लेखन, नुक्कड नाटक, मुनादी व अन्य माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। कलेक्टर विकास मिश्रा ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की मदद लेने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान केन्द्र वार जानकारी एकत्रित कर विस्तृत कार्य-योजना बनाने को कहा। शिविर आयोजन के दौरान छाया और पेयजल का प्रबंध भी करने को कहा। उन्होंनें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए बैंक खाता खोलने और बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में होली का पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्वक मनाने को कहा है। होली पर्व के दौरान सभी कार्यालय प्रमुखों को मुख्यालय में ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। अब अवकाश में जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को विधिवत रूप से अनुमति लेनी होगी। उन्होने होली पर्व मे ंमहिला स्व-सहायता समूहों से रंग, गुलाल और दिए खरीदने के निर्देश दिए। जिससे स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आमदानी हो सके। कलेक्टर ने कहा कि मैया अभियान प्रारंभ कर नर्मदा नदी के जल को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान मे जिले के सभी नागरिकों को शामिल होना चाहिए। जिससे सबकी सहभागिता से मैया अभियान का संकल्प पूरा हो सके। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर करने के दौरान जो बोर फेल हो गए है, ऐसे बोर का भराव तत्काल किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। इस दौरान संबल योजना से हितग्राहियों को लाभन्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंनें विभागीय कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
Published on:
07 Mar 2023 03:05 pm

बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
