1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सक्का की महिलाओं ने रोका चक्का, पानी के लिए जाम किया राजमार्ग

खाली बर्तन रखकर किया प्रदर्शन, समझाइश देने पहुंचे अधिकारी

less than 1 minute read
Google source verification
Women of Sakka stopped the wheel, blocked the highway for water

Women of Sakka stopped the wheel, blocked the highway for water

डिंडोरी. जिले में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। जिसे लेकर जिले के अलग-अलग ग्रामों के रहवासियों को विरोध दर्ज कराना पड़ रहा है। मंगलवार को डिंडोरी मंडला राजमार्ग पर सक्का ग्राम की महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर सडक पर जाम लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां जिला प्रशासन विभिन्न आयोजनों में व्यस्त है, महिलाओं के सम्मान समारोह किए जा रहे है। वहीं ग्रामीण महिलाएं पेयजल संकट से परेशान हैं और उन्होंने आज सड़क पर खाली बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य मार्ग पर अपनी मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गर्मी का मौसम आते ही गांव में जल संकट गहराने लगता है पानी के लिए यहां वहां दिन भर भटकना पडता है। जिसे लेकर न ग्राम पंचायत समुचित पेयजल व्यवस्था करा पा रही है और न ही पीएचई विभाग के अधिकारी हैंडपंप सुधरवा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है जिस कारण पानी की समस्या और भी बढ़ जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यहां के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूर होकर उन्हे सड़क पर बैठना पड़ गया। हर अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि समस्या का समाधान हो जाएगा पर समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को समझाइश दी गई। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

Story Loader