29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद है सौंफ, जानें कैसे करें इसका सेवन

Health News: सौंफ याददाशत बढ़ाती है, खांसी दूर करती है, नजर तेज करती है और कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल करती है। इनके अलावा सौंफ के कई फायदे हैं:
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Sep 11, 2021

health news

Health Tips: सौंफ याददाशत बढ़ाती है, खांसी दूर करती है, नजर तेज करती है और कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल करती है। इनके अलावा सौंफ के कई फायदे हैं:

आंखों की रोशनी : मिश्री के साथ सौंफ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

पेटदर्द : भुनी हुई सौंफ खाने से राहत मिलती है।

पाचन : इसे खाने से लिवर ठीक रहता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है।

खट्टी डकारें : एक गिलास पानी में सौंफ उबालकर मिश्री के साथ पीने से फायदा होता है।

Read More: जानें निपाह वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय

सांस की बदबू : सौंफ खाने से सांसों से दुर्गंध की समस्या दूर होती है। दूध, गुलकंद और सौंफ लेने से कब्ज नहीं रहती।

त्वचा में चमक : रोजाना सुबह-शाम सौंफ खाने से त्वचा में चमक आती है।

Read More: पाचन क्रिया दुरुस्त करती है दानामेथी, ऐसे करें सेवन

घी-मक्खन दिल को नहीं देते धोखा

अक्सर लोग दिल की सेहत के चक्कर में सैचुरेटेड फैट यानी घी, मक्खन, बिस्कुट, केक आदि से परहेज करते हैं और चीनी व नमक जैसे महत्वपूर्ण कारकों को भूल जाते हैं। ये कारक हृदय रोगों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। दरअसल अब लोगों को इस मिथक को दूर करना चाहिए कि सैचुरेटेड फैट यानी संतृप्त वसा से ही दिल की बीमारियां होती हैं। अतिरिक्त चीनी और प्रोसेस्ड रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट दिल के लिए ज्यादा हानिकारक होते हैं। जैतून का तेल, फल, सब्जियों और बादाम आदि से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है।

Read More: निखरी हुई त्वचा पाने के लिए यूं रखें ख्याल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल