Beauty Tips in Hindi: सौंदर्य के लिहाज से गर्मियां हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। गर्मियों के मौसम में सभी छुट्टियों पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन छुट्टियों पर जाने से पहले ही सूर्य की तेज हानिकारक यू.वी. किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान के प्रभावी रोकथाम के उपाय करने चाहिए ताकि सौंदर्य के हिसाब से छुट्टियां दुखद अनुभव की यादगार न बन जाए। समुद्री तटों और पहाड़ों की बर्फ की पारदर्शी सतहों पर सूर्य की किरणें मैदानी इलाकों की बजाय ज्यादा तेज होती हैं जिससे आपकी त्वचा में जलन, कालापन, सनबर्न तथा मुहांसों जैसी सौंदर्य समस्याएं उग्र रूप धारण कर सकती हैं।