30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पाचन क्रिया दुरुस्त करती है दानामेथी, ऐसे करें सेवन

Health Tips: दानामेथी में मौजूद पाचक एंजाइम अग्नाशय को क्रियाशील बना देते हैं। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 7 Sep 2021, 11:08 PM IST

health tips

Health Tips: दानामेथी में मौजूद पाचक एंजाइम अग्नाशय को क्रियाशील बना देते हैं। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है।

हरी मेथी रक्त में शक्कर को कम कर देती है। इस कारण यह डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। प्रतिदिन एक चम्मच दानामेथी पाउडर पानी के साथ लेने से डायबिटीज और जोड़ों के दर्द में भी फायदा होता है। रोजाना सुबह-शाम 1-3 ग्राम मेथी दाने पानी में भिगोकर चबाने से जोड़ में दर्द नहीं होता व ये मजबूत होते हैं। दानामेथी का लेप बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। सुबह-शाम मेथी का रस पीने से डायबिटीज में लाभ होता है।

डायबिटीज के मरीजों को मेथी दाने का पानी पीना चाहिए। जो काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात के समय एक चम्मच मेथी को एक गिलास पानी में भिगो दें। अब दूसरे दिन इसे छानकर खाली पेट पी लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

Read More: जानें टीनएजर्स में कुपोषण की समस्या से जुडी जानकारी, देखें

आप मेथी दाने को अंकुरित करके भी खा सकते हैं। मेथी को एक कॉटन के कपड़े में बांध दें और उसे पानी से भिगो दें। इससे यह एक या 2 दिन में अंकुरित हो जाती है। जिसे रोजाना सुबह थोड़ा-थोड़ा नाश्ते के रूप में सेवन कर सकते हैं। यह भी उसी प्रकार अंकुरित होती है । जिस प्रकार लोग मूंग और अन्य नट्स अंकुरित करते हैं।

मेथी दाने का सेवन आप पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। इसे बारीक पीस लें, पीसने के बाद इसे आप एक छोटी चम्मच लेकर पानी के साथ भी ले सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर भी खाते हैं। मेथी किसी भी रूप में खाएं यह शरीर के लिए फायदेमंद ही रहेगी।

Read More: सेहत के लिए बेहद जरुरी है मैगनीशियम, भोजन में किन चीजों को भी करें शामिल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।