
pimple in the nose
बालतोड़ हो जाता है
यदि नाक में फुंसी से उसका बाहरी भाग सूज जाता हैं व दर्द होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसका कारण नाक को अंगुली से कुरेदना व नाक में जमी पपडिय़ों को हटाना भी हो सकता है। कई बार नाक में बालतोड़ हो जाता है। ब्लड शुगर बढऩे पर भी बार-बार नाक में फुंसी हो सकती हैं।
नुकसान: नाक के सामने का भाग, टिप व अपर लिप का हिस्सा नाजुक होता है। इससे निकली खून की शिराओं के नियत्रंण के लिए वाल्व नहीं होते जिससे संक्रमण गाल, आंख व दिमाग तक पहुंच सकता हैं।
रखें ख्याल: नाक को न छेड़े। कुछ डाले नहीं। खुश्की होने पर कोई तेल या क्रीम लगा सकते हैं। अंगुली से नाक को कुरेदने की आदत से बचें। इससे इंफेक्शन फैलता है। दर्द व फुंसी होने पर बार-बार अंगुली लगाकर न देखें इससे समस्या और बढ़ेगी।
डॉ. शुभकाम आर्य, ई.एन.टी. विशेषज्ञ
Published on:
06 Apr 2019 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
