17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें रेगुलर ब्रश करने के बाद भी दांतों में कीड़ा क्यों लगता है ?

दांतों में कैविटी होने की दो मुख्य वजह होती हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 24, 2019

learn-why-a-worm-in-the-teeth-after-regular-brushing

दांतों में कैविटी होने की दो मुख्य वजह होती हैं।

क्या आप उन लोगों में से हैं जो अपने दांतों के लिए हमेशा बेहद फिक्रमंद बने रहते हैं। इन्हें फिट रखने के लिए आप बार-बार ब्रश करते हैं, कुछ खाते ही कुल्ला करने चले जाते हैं। लेकिन बावजूद इसके यदि आपके दांतों में कीड़ा लग गया है तो जानते हैं इसके कारणों के बारे में।

कैविटी की वजह -
दांतों में कैविटी होने की दो मुख्य वजह होती हैं। पहली अगर आप फास्ट फूड, मीठी चीजें व चिपकने वाले पदार्थ (चॉकलेट, टॉफी) आदि का अधिक सेवन करते हैं। दूसरा, अगर आपके ब्रश करने का तरीका गलत है।

ब्रश करने का सही तरीका -
आमतौर पर लोग ऊपर-नीचे के दोनों दातों को मिलाकर ब्रश करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि दोनों भागों के दांतों को अलग-अलग करके ब्रश करना चाहिए। ऊपर के दांतों को साफ करते हुए टूथब्रश को ऊपर से नीचे की ओर चलाना चाहिए व नीचे के दांतों की सफाई में नीचे से ऊपर की ओर टूथब्रश चलाना चाहिए। सुबह के समय और रात को सोने से पहले ब्रश किया जाना चाहिए। ब्रश के दांते मुलायम होने चाहिए। टूथब्रश को हर तीन माह में बदल लें और ब्रश ज्यादा से ज्यादा तीन मिनट तक ही करें।

ध्यान रखें -
अक्सर लोग घरेलू नुस्खों के तौर पर दांतों को साफ करने के लिए नमक का प्रयोग करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि सिर्फ नमक का उपयोग मसूढ़ों में घाव कर सकता है।
हर छह माह में दांतों का चेकअप जरूर कराएं।
अक्सर दांतों के बीच पीलापन जम जाता है। जिसकी वजह से कई बार मुंह से बदबू आने लगती है। ये एक प्रकार की गंदगी होती है जो सही तरीके से ब्रश न करने से जमती है इसे प्लाक कहते हैं। इसके इलाज के लिए विशेषज्ञ दांतों की क्लीनिंग करते हैं। जिसमें वे अल्ट्रासोनिक स्केलिंग मशीन की सहायता लेते हैं। क्लीनिंग करने में करीब 700 से 2000 रुपए तक का खर्च आता है जो अलग-अलग क्लीनिक में भिन्न हो सकता है। इसके बाद दांतों की पॉलिश की जाती है।