13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

बैंक में चोरी करने के प्रयास करने के मामले में एक गिरफ्तार

डूंगरपुर. कोतवाली पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बलवाड़ा में कुछ दिनों पहले चोरी करने के प्रयास के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Google source verification

बैंक में चोरी करने के प्रयास करने के मामले में एक गिरफ्तार
छह वारदातें करना कबूला
डूंगरपुर. कोतवाली पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बलवाड़ा में कुछ दिनों पहले चोरी करने के प्रयास के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बलवाड़ा के प्रबंधक नवीन मीणा ने तीन मई 2023 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि दो मई को कुछ बदमाशों ने बैंक के दरवाजे के ताले तोड़ दिए थे। लेकिन, बदमाशों से दरवाजे का इंटर लॉक नहीं तोड़ पाए। इससे वह चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन के दौरान रविवार को रातापाणी रामसागड़ा निवासी विमल उर्फ वीरमल पुत्र विश्राम हड़ात को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने वारदात में काम लिया ऑटो रिक्शा भी बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने अन्य कई वारदाते करना कबूला। आरोपी ने छह मई की रात को शहर के नया हॉस्पिटल चौराहा पर स्थित ड्रायक्लिन की दुकान, सदर चौराहा के समीप एक किराणा दुकान, महाराजा मार्केंट में मोबाइल व इलेक्ट्रीक दुकान के ताले तोडक़र चोरी का प्रयास किया था। वहीं, आरोपी ने छह मई की रात ही एक कपड़ों की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
सौंपा परिवाद
डूंगरपुर. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के लाम्बा भाटड़ा गांव के कुंए में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को हत्या की आशंका जताते हुए परिवाद सौंपा है।
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे परिवाद में बताया कि 25 अप्रेल की रात कुछ लोग अरविंद को बहला-फुसला कर गाड़ी पर बैठा कर ले गए और उसकी हत्या कर दी। बाद में फिर उसके शव को कुंए में डालकर भाग गए।
हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।