12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

बारातियों के साथ मारपीट व लूटपाट

डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के गड़ाईया डचकी गांव में कुछ बदमाशों द्वारा बारात पर हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर दुल्हे के पिता ने सदर थाने में रिपोर्ट भी दी है।

Google source verification

बारातियों के साथ मारपीट व लूटपाट
– सदर थाने मे मामला दर्ज
डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के गड़ाईया डचकी गांव में कुछ बदमाशों द्वारा बारात पर हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर दुल्हे के पिता ने सदर थाने में रिपोर्ट भी दी है। रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी काली घाटी कटेव कल्याणपुर निवासी दिनेश पुत्र गोमा डामोर के पुत्र जिग्नेश की 16 मई को शादी थी। जिग्नेश की बारात गडाईया डचकी गांव गई थी। दुल्हन पक्ष ने बारात को सड़क किनारे एक मकान में ठहराव दिया था और दोपहर एक बजे शादी के फेरे चल रहे थे। इस दौरान 30 लोग हाथों में लठ्ठ, पत्थर व हथियार लेकर आए और बारातियों से गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। इससे कई बाराती घायल हो गए। हमले में कावाराम, राकेश, विकास व नरेश गंभीर घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग शादी से पहले अपनी जान बचाकर भागने लगे। घायल को चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं, इस दौरान बीच-बचाव करने आई करिश्मा के गले से बदमाशों ने सोने के हार व सिर का टीका लूट कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज कर आरोपियों छानबीन शुरू कर दी है।