12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

ग्राम विकास अधिकारी के मकान में चोरी

सीमलवाड़ा( डूंगरपुर) कस्बे के महाजन बस्ती में मंगलवार दोपहर में एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है।

Google source verification

ग्राम विकास अधिकारी के मकान में चोरी
सीमलवाड़ा( डूंगरपुर) कस्बे के महाजन बस्ती में मंगलवार दोपहर में एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश मकान से गहने, नकद राशि, चेक बुक, आवश्यक वस्तुएं चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी प्रताप डामोर प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी अपने सरकारी कार्य के चलते कमरे पर ताला लगा कर निकले थे। शाम करीब 5 बजे अपने निवास स्थान पर पहुंचे तो देखा कि मकान के 2 दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी भी खुली हुई थी। अंदर रखा आवश्यक सामान बिखरा हुआ मिला। इस पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी जोहार लाल डामोर, देवीलाल, राकेश जाट मौके पर पहुंचे एवं आवश्यक कार्रवाई की। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि चोर एलईडी, दो तोले की चेन, दो चेक साइन किए हुए एवं 30,000 नकद राशि चुरा ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने दिन में भी गश्त बढ़ाने की मांग की है।