
दो बच्चों की मां समुदाय विशेष के युवक के साथ कुवैत भागी
लापता विवाहिता का समुदाय विशेष के युवक के साथ फोटो वायरल
ग्रामीणों ने जताया रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
पुलिस की परिजनों से पूछताछ जारी
डूंगरपुर. चितरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के लापता होने व उसका समुदाय विशेष के युवक के साथ फोटो वायरल होने के बाद मामले ने तुल पकड़ लिया है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक व जिला कलक्टर को कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि दस अगस्त को एक विवाहिता घर से लापता होने पर परिजनों ने चितरी थाने में गुमशुदगी दी थी। लेकिन, बाद में विवाहिता का समुदाय विशेष के युवक के साथ फोटो वायरल हुआ। उसके साथ विवाहिता के कुवैत चले जाने के बारे में जानकारी मिलने पर लोगों ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था।
थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान अब तक सामने आया है कि विवाहिता का गुजरात उपचार चल रहा था। इस दौरान उसकी समुदाय विशेष के युवक के साथ दोस्ती हुई। रोज दोनों फोन पर बात करने लगे। इस दौरान विवाहिता स्कूटी लेकर गांव से सागवाड़ा आई। यहां उसने अपनी स्कूटी रख दी। इसके बाद वह बस से आगे चली गई। इसके बाद वह घर वापस नही आई।
सागवाड़ा में ली थी टिकट, जयपुर से भरी उड़ान
थानाधिकारी ने बताया कि विवाहिता के समुदाय विशेष के युवक के साथ कुवैत जाना सामने आ रहा है। इसके लिए दोनों ने सागवाड़ा से टिकट खरीदी थी। इसके बाद जयपुर से दोनों ने कुवैत जाने के लिए हवाई जहाज से उड़ान भरी। इधर, प्रकरण में ग्रामीणों ने विवाहिता का समुदाय विशेष के युवक द्वारा ब्रेन वॉश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में इस तरह का गिरोह सक्रिय हो रहा है। इसको लेकर महिलाओं व युवतियों को बहला फुसला कर उसका ब्रेन वॉश कर जाति परिवर्तन की जा रही है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। वहीं, लोगों ने बताया कि विवाहिता के दो बच्चे है और विवाहिता का पति मुम्बई में कार्यरत है।
Published on:
16 Aug 2023 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
