12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो वायरल: विवाहिता बोलीं, परेशानी से छोड़ा घर, इस्लाम कबूला

डूंगरपुर. चीतरी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के समुदाय विशेष के युवक साथ भागने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। विवाहिता का चार मिनट 59 सैकंड का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। जिसमें विवाहिता स्वैच्छा से युवक के साथ जाने एवं धर्म परिवर्तन की बात को स्वीकार रही है। इसके साथ ही ससुर पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों लापता विवाहिता के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा थ

less than 1 minute read
Google source verification
वीडियो वायरल: विवाहिता बोलीं, परेशानी से छोड़ा घर, इस्लाम कबूला

वीडियो वायरल: विवाहिता बोलीं, परेशानी से छोड़ा घर, इस्लाम कबूला

वीडियो वायरल: विवाहिता बोलीं, परेशानी से छोड़ा घर, इस्लाम कबूला

विवाहिता का समुदाय विशेष के युवक के साथ फोटो वायरल का मामला

डूंगरपुर. चीतरी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के समुदाय विशेष के युवक साथ भागने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। विवाहिता का चार मिनट 59 सैकंड का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। जिसमें विवाहिता स्वैच्छा से युवक के साथ जाने एवं धर्म परिवर्तन की बात को स्वीकार रही है। इसके साथ ही ससुर पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों लापता विवाहिता के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। विवाहिता का समुदाय विशेष के युवक के साथ फोटो भी वायरल हुआ था।

नाम भी बदला, लगाए आरोप

वायरल वीडियो में विवाहिता स्वयं के बदले हुए नाम का उल्लेख कर रही है। वो कह रही है कि परेशानियों की वजह से घर छोड़ा है। बच्चों के कारण दस वषोZं से बर्दाश्त किया, लेकिन अब परेशान होकर यह कदम उठाया गया। युवक के साथ मर्जी से आने, धर्म परिवर्तन करने की बात का जिक्र करते हुए ससुर पर कई आरोप भी लगाए। विवाहिता ने वायरल वीडियो में दावा किया है कि परेशानियों की जानकारी पति को भी दी थी, लेकिन कोई भी फर्क नहीं पड़ा। इस बारे में पीहर पक्ष को बताने पर बातचीत करने पर तीन माह तक प्रकरण शांत रहा, लेकिन उसके बाद वापस दिक्कत शुरू हो गई थी। इससे परेशान होकर आत्म हत्या की भी कोशिश की थी। विवाहिता ने इस पूरे प्रकरण में बयान का मौका देने एवं किसी को भी परेशान नहीं करने की मांग की है।