13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

सेब की आड़ में गुजरात हो रही थी शराब तस्करी

डूंगरपुर. शराब तस्कर रतनपुर चैक पोस्ट से गुजरात राज्य में शराब तस्करी करने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन, पुलिस उनके मनसुबों पर पानी फैर रही हैं। तस्कर सोमवार को सेब की आड़ में लाखों रुपए की शराब लेकर गुजरात तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी कर शराब जब्त ली तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Google source verification

सेब की आड़ में गुजरात हो रही थी शराब तस्करी
बिछीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई
डूंगरपुर. शराब तस्कर रतनपुर चैक पोस्ट से गुजरात राज्य में शराब तस्करी करने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन, पुलिस उनके मनसुबों पर पानी फैर रही हैं। तस्कर सोमवार को सेब की आड़ में लाखों रुपए की शराब लेकर गुजरात तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी कर शराब जब्त ली तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की। इस दौरान उदयपुर मार्ग की ओर से एक ट्रक आई। पुलिस ने ट्रक रोककर तलाशी ली तो, अंदर सेब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने पेटियां हटाई तो, नीचे शराब भरी पड़ी हुई थी। ट्रक में शराब पाए जाने पर पुलिस ने चालक हरियाणा निवासी कृष्ण पुत्र देवीलाल सारण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक से ५०२ कर्टन शराब जब्त की। इसकी कीमत पुलिस ४० लाख रुपए आंक रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल रिपुदमन सिंह, गिरीशकुमार, श्यामलाल, सुनिल जांगिड़ व सुरेंद्र सिंह शामिल थे।