13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

पुलिस ने पीछा कर शराब से भरी कार की जब्त, चालक फरार

डूंगरपुर. बिछीवाड़ा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी शराब से भरी कार को जब्त किया। कार चालक पुलिस को देखकर भाग रहा था, लेकिन, पुलिस ने कार का पीछाकर शराब को जब्त किया।

Google source verification

डूंगरपुर. बिछीवाड़ा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी शराब से भरी कार को जब्त किया। कार चालक पुलिस को देखकर भाग रहा था, लेकिन, पुलिस ने कार का पीछाकर शराब को जब्त किया। वहीं, चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की। इस दौरान उदयपुर मार्ग की और से एक कार आई। पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक कार को वापस रिवर्स लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने निजी वाहन से उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख चालक कुछ दूरी पर कार खड़ी कर झाडिय़ों आड़ से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली तो, अंदर शराब भरी पड़ी हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और शराब की गणना की। पुलिस ने कार से 15 कर्टन शराब व 11 कर्टन बीयर जब्त की। कार्रवाई में एएसआई लालशंकर, कांस्टेबल राकेश, फतेहलाल व गिरीश शामिल थे।