मिष्ठान की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर. रामसागड़ा पुलिस ने गामड़ी अहाड़ा गांव में एक मिष्ठान की दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया।साथ ही पुलिस ने आरोपी से नकदी व मोबाइल भी बरामद किया। थानाधिकारी मणीलाल मीणा ने बताया कि समदड़ी गामड़ी आहड़ा निवासी राजेंद्र पुत्र भवानी ङ्क्षसह राज पुरोहित की गामड़ी अहाड़ा गांव में एक मिष्ठान की दुकान है। 25 अक्टूबर को प्रार्थी ने दुकान खोली तो, दुकान के पीछे दरवाजे की कुण्ड़ी टूटी हुई थी। दुकान के अंदर गल्ले से नकदी व मोबाइल गायब था। इस पर उसने चोरी की रिपोर्ट थाने में दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन के दौरान बुधवार को रातापाणी निवासी विमल पुत्र विश्राम हड़ात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास चोरी के 759 रुपए व मोबाइल सहित चोरी में काम लिए उपकरण भी बरामद किए। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल दिलीप , अक्षयराज , बाबूलाल, नारायणलाल व राहुल शामिल था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पर कोतवाली व रामसागड़ा में पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।