पिस्टल के साथ पोस्ट वारयल करना पड़ा भारी
दो युवतियां गिरफ्तार
डूंगरपुर. चौरासी पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ पोस्ट वायरल करने के मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया कि साइबर सेल की ओर से पुलिस को दो युवतियों के मोटर साइकिल पर बैठकर पिस्टल के साथ फोटो वायरल की सूचना दी। इस पर टीम ने छानबीन के दौरान गंधवा निवासी करिश्मा पुत्री अर्जुन बलात व गंधवा आकलिया फला निवासी भावना पुत्री हरीशचंद्र रंगोत को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने भी बताया कि आरोपी भावना से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह नकली पिस्टल है और उसे यह बेणेश्वर मेल में २२०० रुपए में खरीदी थी।