13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में चार गिरफ्तार

डूंगरपुर. दोवड़ा पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में बुधवार को चार जनों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोटर साइकिल जब्त की है।

Google source verification

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में चार गिरफ्तार
– दोवड़ा पुलिस की कार्रवाई
डूंगरपुर. दोवड़ा पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में बुधवार को चार जनों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोटर साइकिल जब्त की है। थानाधिकारी तेजसिंह ने बताया कि हड़मतिया मेल को लेकर बटीकड़ा मोड़ के समीप शांति व्यवस्था को लेकर हैडकांस्टेबल ईश्वरलाल, कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह व महेश तैनात थे। इस दौरान कुछ युवक बटीकड़ा मोड़ के समीप लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर रहे थे। इस पर तैनात पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के युवकों से समझाईश कर मामले को शांत करवा रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मारपीट के लिए उतारु हो गए। पुलिसकर्मियों पर हथियारों से हमला कर दिया। इससे लोकेंद्र सिंह व महेश दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं, हैडकांस्टेबल ईश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने बुधवार को चितरेटी निवासी प्रवीण पुत्र, नानूराम रोत, महेश पुत्र सुरेश परमार, पालथुरा निवासी संजय पुत्र जयराज ननोमा व बटीकड़ा निवासी प्रेमकुमार उर्फ प्रवीण पुत्र पन्नालाल परमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों से तीन मोटर साइकिलें भी बरामद की है।