12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

पिता ने नहीं करवाई शादी, नाराज बेटे ने अपने ही घर में कर दी चोरी

डूंगरपुर. ओबरी पुलिस ने जादेला गांव में कुछ दिनों पहले एक मकान में चोरी होने के मामले में शुक्रवार को प्रार्थी के बेटे व भतीजे को गिरफ्तार किया।

Google source verification

पिता ने नहीं करवाई शादी, नाराज बेटे ने अपने ही घर में कर दी चोरी

डूंगरपुर. ओबरी पुलिस ने जादेला गांव में कुछ दिनों पहले एक मकान में चोरी होने के मामले में शुक्रवार को प्रार्थी के बेटे व भतीजे को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह राव ने बताया कि जादेला निवासी गणेश पुत्र खातु खाट ने18 मई 23 को थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 12 मई को वह अपने परिवार के साथ घर-आंगन में सो रहा था। इसका छोटा बेटा गांव में मंड़प कार्यक्रम में गया था। देर रात को वह घर वापस आया और अंदर पानी पीने गया, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कमरे में पड़ी पेटी के नकूचे टूटे हुए थे और अंदर से जेवरात गायब थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान शुक्रवार को जादेला निवासी रामलाल उर्फ रामशंकर पुत्र गणेश खाट व दिनेश पुत्र गलाब सिंह खाट को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल गोविंद , कांस्टेबल गोविंद सिंह, गजेंद्र व सत्येन्द्र शामिल थे।
आरोपी हैं प्रार्थी का बेटा व भतीजा
जांच अधिकारी गोविंद लबाना ने बताया कि आरोपी रामलाल प्रार्थी गणेश का बड़ा बेटा और दिनेश भतीजा है। प्रार्थी ने आरोपित पुत्र रामलाल का कुछ साल पहले विवाह करवाया था। वह पत्नी के साथ दुसरे मकान में रह रहा था। इस दौरान दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया और वह आरोपी रामलाल को छोडक़र चली गई। इस पर रामलाल ने अपने पिता गणेश से उसका दुसरा विवाह करवाने के लिए कहा। लेकिन, पिता ने अपने दुसरे बेटे देवीलाल का विवाह कर दिया। इस पर रामलाल को गुस्सा हो गया और उसने अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ मिलकर घर में चोरी करने की योजना बनाई और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने देर शाम को दोनों आरोपियों से चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए।