डूंगरपुर पुलिस ने किया खुलासा, गड़ाजसराजपुर गांव में वृद्ध की हत्या करने का मामला
डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के गड़ाजसराजपुर गांव में पिछले दिनों वृद्ध की हत्या Murder Case के मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि गड़ाजसराजपुर गांव में 10 अक्टूबर की रात को वृद्ध की हत्या करने के मामले मे पुलिस ने शनिवार को मृतका की पत्नी के प्रेमी गड़ाजसराजपुर निवासी दिनेश पुत्र लक्ष्मण डिण्ड़ोर को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व पुलिस ने मृतका की पत्नी चमेली को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में एएसआइ नरेन्द्र सिंह, हैडकांस्टेबल बलभद्र सिंह व जितेन्द्र सिंह शामिल थे।
ऐसे प्रेमी के संग मिल की हत्या
थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात को तुलसीराम ने घर के अंदर पत्नी चमेली को आरोपी दिनेश से मिलते देख लिया। इस पर चमेली ने रसोई से लोहे की ओखली लाकर दिनेश डिण्ड़ोर को दी और उसने वृद्ध की मुह पर पहला वार किया । इससे उसके मुंह से खून निकले लगे। इसके बाद दिनेश ने सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चमेली ने अलमारी से प्रेमी दिनेश काे पांच-पांच सौ की दो नोट दिए और वहां से भगा दिया। इसके बाद चमेली ने अलमारी के कपड़े फर्श पर फैक दिए और बेटी को झूठी चोरी की कहानी बताई
यह था मामला
गौरतलब है कि तुलसीराम सुथार 10 अक्टूबर की रात को सागवाड़ा से सुथारी काम कर घर लौटा था। रात को खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। 11 की सुबह चमेली अपनी बेटी को जगाती है और घर में चोरी करने के लिए बदमाशों ने घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट करने के बारे में बताया। बाद में पुलिस पहुंची थी।
(नीचे पूरा वीडियो भी देखे आरोपी का जो पुलिस ने जारी किया)