8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई ने ही नाबालिग को उकसाकर की भाई-भाभी की हत्या,अवैध संबंधों के चलते हुई थी वारदात

दो दिन पहले घर पर सोए दंपती की हत्या करने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक के भाई को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को भी डिटेल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Sep 2022, 3:15 PM IST

husband and wife murder case accused arrested in dungarpur

डूंगरपुर/धंबोला। जिले के चौरासी थानांतर्गत बेड़सा रामसौर फला में दो दिन पहले घर पर सोए दंपती की हत्या करने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक के भाई को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को भी डिटेल किया। पुलिस का दावा है कि मृतक और आरोपी के नाबालिग की मां से अवैध संबंध थे। इसी के चलते आरोपी ने नाबालिग को उकसा कर इस जघन्य वारदात को अंदाज दिया।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत बेड़सा के रामसौर फला गांव में गत 15 सितम्बर को रामा पुत्र कमजी भगोरा और उसकी पत्नी आशा के शव कवेलूपोश मकान में खाट पर लहूलुहान हालत में मिले थे। मृतक के भाई थावरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा के निर्देश पर थानाधिकारी भेमजी गरासिया के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया गया। इसमें मृतक के सबसे छोटे भाई मणिलाल पुत्र कमजी तथा एक नाबालिग की भूमिका संदिग्ध पाई गई। दोनों वारदात के बाद से अपने रिश्तेदारों के वहां चले गए थे। पुलिस ने उन्हें डिटेन कर पूछताछ की तो वारदात करना कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें : घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या,पांच माह की गर्भवती थी महिला

यूं हुआ खुलासा
घटना के दिन पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम बुलवाकर छानबीन की थी। इस दौरान डॉग दो बार संदिग्धों के भागने की दो अलग-अलग दिशा में गया था। इसमें एक रास्ता मणिलाल के घर की ओर और दूसरा नाबालिग के घर की ओर जाता था। मुखबिरों से सूचना मिली कि मृतक रामा और मणिलाल के नाबालिग की बेवा मां से अवैध संबंध थे। इस आधार पर पुलिस ने अनुसंधान आगे बढ़ाया तो वारदात का खुलासा हो गया।

रास्ते से हटाने के लिए की वारदात
उपाधीक्षक चौहान ने बताया कि मणिलाल के बाल अपचारी की विधवा मां के साथ संबंध थे, वहीं रामा के भी उससे संबंध थे। यह बात मणिलाल को पसंद नहीं थी और वह रामा को रास्ते से हटाना चाहना था। 14 सितम्बर की रात को मणिलाल और बाल अपचारी ने खेत में बैठकर देशी महुआ शराब पी। इस दौरान मणिलाल ने बाल अपचारी को उसकी मां के रामा के साथ अवैध संबंध होना बताते हुए उसे मार देने के लिए उकसाया। इस पर अपचारी अपने घर से नंगी तलवार लेकर वापस खेत पर आया। रात करीब 11 बजे दोनों रामा के घर पहुंचे। रामा व उसकी पत्नी एक खाट पर सोए थे। मणिलाल के कहने पर अपचारी ने तलवार से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : पत्नी का शव देख पति को पड़ा दिल का दौरा, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

इस टीम को मिली सफलता
वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी सहित एएसआई राजेंद्रसिंह, हैडकांस्टेबल कारूलाल, मदनलाल, मनोहरसिंह, गोपालचंद्र, निर्मलकुमार, कांस्टेबल गिरीशकुमार, मुकेश, अनिल, प्रकाशचंद्र, महेंद्रकुमार, भंवरसिंह व कालूराम शामिल रहे।