8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी का शव देख पति को पड़ा दिल का दौरा, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

विवाह में सात फेरे लेकर दंपती साथ जीने मरने का वादा करते हैं। लेकिन बहुत कम देखने को मिलता है कि पति-पत्नी की मृत्यु के बाद उनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया हो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Sep 2022, 2:28 PM IST

couple last rites were performed on the same pyre

बघेरा (अजमेर)। विवाह में सात फेरे लेकर दंपती साथ जीने मरने का वादा करते हैं। लेकिन बहुत कम देखने को मिलता है कि पति-पत्नी की मृत्यु के बाद उनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया हो। बघेरा में ऐसा वाकया बुधवार को देखने को मिला जिसमें पहले पत्नी की मृत्यु हुई और बाद में पति ने भी प्राण त्याग दिए। दोनों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया।

सलारी गेट के पास थम्ब बाब जी की गली में रहने वाले राम लाल पुत्र नंदा माली (65) की पत्नी सोहनी देवी (62) बुधवार शाम अपने कमरे मे सोई हुई थी। तभी उसके शरीर पर टेबल फैन गिर गया। टेबल फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से सोहनी देवी की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें : सौतेले पिता ने 14 साल की किशोरी को तीन लाख में बेचा, 40 साल के व्यक्ति से कराई शादी

जब सोहनी देवी की चिता तैयार की जा रही थी उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया व बारिश होने लग गई। तभी रामलाल उस कमरे में पहुंचे जहां सोहनीदेवी का शव रखा हुआ था।

पत्नी का शव देख कर रामलाल को दिल का दौरा पड़ा। पड़ोसी उन्हें लेकर अस्पताल दौड़े लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को गमगीन माहौल में पति-पत्नी को एक ही चिता पर लेटा कर अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें : डबल डैकर मालगाड़ी दौड़ती रही, पीछे छूट गए डिब्बे, टला बड़ा हादसा