24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम से कम 400 साल तक जीवित रहती है ग्रीनलैंड शार्क

यह शार्क 21 फुट लम्बी हो सकती है और इसका वजन 2000 पाउंड तक हो सकता है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Aug 13, 2016

greenland shark

greenland shark

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे लम्बे समय तक तक जीवित रहने वाले कशेरुकी (रीढ़ की हड्डियां वाले) प्राणी को खोज लिया है और कम से कम 400 वर्ष तक जीवित रहने वाली ग्रीनलैंड शार्क को यह खिताब मिला है। ग्रीनलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ नैचुरल रिसोर्सेज के एक नए शोध के अनुसार ग्रीनलैंड शार्क कम से कम 400 साल तक ङ्क्षजदा रहती है जो व्हेल मछली की तुलना में करीब दो दशक ज्यादा है।

उत्तरी अटलांटिक महासागर में जन्म लेने वाली यह शार्क 21 फुट लम्बी हो सकती है और इसका वजन 2000 पाउंड तक हो सकता है। आंखों पर कई परजीवियों के मौजूद रहने के कारण यह शार्क दृष्टिहीन होती है। इस नए अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता जूलियस नील्सेन ने कहा कि उत्तरी अटलांटिक में पहली बार मैंने इन शाक्र्स को देखा और यह जानकर मुझे हैरानी होती है कि इतनी बड़ी शाक्र्स के बारे में कितना कम कहा गया है।

उन्होंने 50 वर्ष से ज्यादा समय पहले किए गए शोध के आधार पर कहा कि इनकी उम्र अज्ञात है, लेकिन इसके बहुत ज्यादा रहने की संभावना है। हर वर्ष एक सेंटी मीटर से भी कम वृद्धि से ग्रीनलैंड शार्क के कई वर्षों तक जीवित रहने के संकेत मिले हैं। ग्रीनलैंड शार्क की उम्र का पता लगाने के लिए नील्सेन और उनके सहयोगियों ने वैज्ञानिक सर्वेक्षण के दौरान पकड़ी गई 28 मादा ग्रीनलैंड शार्क की आंखों की पुतली का अध्ययन किया।

इसके लिए उन्होंने व्हेल पर अध्ययनों में प्रयोग किए आंखों के लेंस का इस्तेमाल किया। अध्ययन से उन्हें पता लगा कि 16 फुट 2 इंच और 16 फुट 5 इंच की दो शार्क की उम्र क्रमश: 335 और 392 वर्ष थी। आगे के शोध से पता चला कि ग्रीनलैंड शार्क का जीवनचक्र कम से कम 400 वर्ष का होता है और करीब 150 वर्ष की उम्र में यह प्रजनन के योग्य होती हैं।

ये भी पढ़ें

image