22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब! 147 मिनट में लगा डाले 10000 हाफ सिट-अप्स

इस प्रदर्शन के लिए लिम्का बुक में ही नहीं गिनीज बुक में भी दर्ज है अशोक का नाम

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 06, 2015

Ashok Saini

Ashok Saini

करनाल (हरियाणा)। कैथल के अशोक सैनी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे न केवल उन्होंने देश का नाम रोशन किया है, बल्कि अपना नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। यह उपलब्धि उन्होंने 147 मिनट में 10000 हाफ सिट-अप्स लगाकर हासिल की है। हालांकि उन्होंने यह उपलब्धि तीसरे अटेम्पट में हासलि की।

सैनी ने बताया कि वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का फैन है और सचिन की आदत रही है कि वे वॉर्म अप होने के लिए बल्लेबाजी करते समय हाफ सिट-अप्स लगाते हैं। इसी से अशोक को प्रेरणा मिली और उन्होंने अपने नाम यह अनोखा रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें : बीमारी ने बना दिया मॉडल, दोस्तों को इससे भी जलन

यह भी पढ़ें : आप यकीन नहीं करेंगे तस्वीर में दिख रही यह चट्टान एक विमान है

अशोक ने वर्ष 2007 में इसकी तैयारी शुरू की थी और एक साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों के सामने 147 मिनट में 10000 हाफ दंड लगाकर दिखाए और अपना नाम लिम्का बुक में दर्ज करवा लिया।

इसके बाद उनका लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना था। उन्होंने इसके लिए लगातार मेहनत की। उन्होंने दो बार पहले भी गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे। तीसरी बार करीब तीन महीने पहले फिर से अशोक ने लंदन स्थित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के हैड ऑफिस में संपर्क कर अपने डॉक्यूमेंट और डीवीडी भेज कर अपना नाम दर्ज करवाने की मांग की। दो दिन पहले ही उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने का प्रमाण पत्र मिला है।

ये भी पढ़ें

image