12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस रेलवे स्टेशन ने किया गजब का काम! लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 16, 2018

matunga railway station

मुंबई के एक रेलवे स्टेशन ने सबसे अलग हटकर ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ हर कहीं हो रही है। यह रेलवे स्टेशन मुंबई में स्थित है जिसको माटुंगा स्टेशन के नाम से जाना जाता है। यहां के रेलवे अधिकारियों का यह कहना है कि हम यह सूचित करके प्रसन्न हैं कि माटुंगा स्टेशन का नाम लिम्क बुक ऑफ रिकॉड्स-2018 में दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि इसका श्रेय मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके शर्मा को जाता है जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनोखा कदम उठाया है।

इसलिए दर्ज हुआ नाम
मुंबई के उपनगरीय माटुंगा रेलवे स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसलिए दर्ज हुआ है क्योंकि इस स्टेशन पर तैनात सभी कर्मचारी और अधिकारी महिलाएं ही हैं। आपको बता दें कि 6 महीने पहले माटुंगा स्टेशन देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन बना था जिसके परिचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में सौंपी गई थी।

41 कर्मचारी तैनात
माटुंगा रेलवे स्टेशन पर 41 कर्मचारी तैनात हैं जिनमें आरपीएफ और दूसरे विभागों की कर्मचारी भी शामिल हैं। ये सब कर्मचारी स्टेशन प्रबंधक ममता कुलकर्णी के तहत काम कर रही हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी का कहना है कि पिछले 6 महीने से महिला कर्मचारी ही 24 घंटे स्टेशन का कामकाज संभाल रही हैं। उनके इस काम के नतीजे सकारात्मक और उत्साहजनक रहे हैं जिस वजह से ऐसा संभव हो पाया है।


इस पर खुशी जाहिर करते हुए स्टेशन मैनेजर ममता कुलकर्णी ने कहा कि यहां स्टेशन मैनेजर, प्वॉइंटपर्सन, बुकिंग स्टाफ, टिकट चेकर्स, आरपीएफ में तैनात कर्मचारी और स्वीपर समेत सभी विभाग महिलाओं के हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि वो पिछले 30 साल से रेलवे में काम कर रही हैं और इससे पहले वेसीएसटी और कुर्ला स्टेशन पर भी तैनात रह चुकी हैं। हालांकि केवल महिला स्टाफ का यह विचार वास्तव में काफी अलग और आकर्षक है, जो अब लोंगों की तारीफ हासिल कर रहा है।