आर्थिक सुधार के लिए टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को नाजायज टैक्स लेने और लोगों को जायज टैक्स रोकने का अधिकार नहीं है। वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को हर तरह से समृद्ध राज्य बताते हुए कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था देश के विकास में मदद करेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडे, रामशिला साहू, सरोज पांडे सावला राम डाहरे, अरुण वोरा आदि मौजूद थे।