3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, भाजपा विधायक ने CM भजनलाल का जिक्र कर कही ऐसी बात

Sadhvi Prem Baisa Death: कथावाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

2 min read
Google source verification
Sadhvi Prem Baisa, Sadhvi Prem Baisa suspicious death, Sadhvi Prem Baisa death, Sadhvi Prem Baisa murder, Sadhvi Prem Baisa latest news, Sadhvi Prem Baisa update news, Sadhvi Prem Baisa today news, Sadhvi Prem Baisa breaking news, साध्वी प्रेम बाईसा, साध्वी प्रेम बाईसा संदिग्ध मौत, साध्वी प्रेम बाईसा मौत, साध्वी प्रेम बाईसा मर्डर, साध्वी प्रेम बाईसा लेटेस्ट न्यूज, साध्वी प्रेम बाईसा अपडेट न्यूज, साध्वी प्रेम बाईसा टुडे न्यूज, साध्वी प्रेम बाईसा ब्रेकिंग न्यूज
Play video

फाइल फोटो- पत्रिका

Suspicious Death Of Sadhvi Prem Baisa: कथावाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध हालात में हुई मृत्यु के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घटना को लेकर पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। पोकरण से विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने साध्वी प्रेम बाईसा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार संत समाज के प्रति संवेदनशील है और पीड़िता को अवश्य न्याय मिलेगा। बाड़मेर प्रवास के दौरान उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख जताया।

'मामले को लेकर गंभीर है सरकार'

विधायक प्रतापपुरी महाराज ने बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति आस्था और समर्पण रखती थीं। वे सीमांत और ग्रामीण इलाकों में कथाओं के माध्यम से धर्म का प्रचार-प्रसार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम साध्वियां इस तरह आगे आकर धर्म सेवा का कार्य करती हैं।

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

यह वीडियो भी देखें

मौके से जुटाए गए अहम साक्ष्य

वहीं डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने जानकारी दी कि घटना के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच टीम हर संभावित एंगल को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। डीसीपी के अनुसार एफएसएल की टीम ने एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जुटाए गए अहम साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच और विश्लेषण किया जा रहा है। इसके अलावा साध्वी के पिता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि जांच से जुड़ा कोई भी सुराग नजरअंदाज न हो।

Story Loader