scriptकांग्रेस के जिला इकाइयों में ब्लॉक के बंटवारे पर जमकर विवाद, प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी की सूची | Chhattisgarh Congress released the list of block sharing | Patrika News
दुर्ग

कांग्रेस के जिला इकाइयों में ब्लॉक के बंटवारे पर जमकर विवाद, प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी की सूची

कांग्रेस में जिला इकाइयों के बीच ब्लॉकों के बंटवारे में विवाद खड़ा हो गया है। दो दिन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन द्वारा बंटवारे की सूची जारी की गई थी। (chhattisgarh congress committee)

दुर्गJun 02, 2020 / 05:06 pm

Dakshi Sahu

कांग्रेस के जिला इकाइयों में ब्लॉक के बंटवारे पर जमकर विवाद, प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी की सूची

कांग्रेस के जिला इकाइयों में ब्लॉक के बंटवारे पर जमकर विवाद, प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी की सूची

दुर्ग. कांग्रेस में जिला इकाइयों के बीच ब्लॉकों के बंटवारे में विवाद खड़ा हो गया है। दो दिन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन द्वारा बंटवारे की सूची जारी की गई थी। इसमें रिसाली को दुर्ग ग्रामीण जिला इकाई में रखा गया था। अब प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर ने नई सूची जारी की है। जिसमें रिसाली को भिलाई शहर जिला इकाई में रखते हुए बंटवारा किया गया है। प्रभारी महामंत्री की सूची के मुताबिक अब दुर्ग ग्रामीण व भिलाई शहर दोनों इकाईयों में 7-7 ब्लॉक होंगे। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष ने दुर्ग ग्रामीण में 8 और भिलाई में 6 ब्लॉक रखे थे।
भिलाई चरोदा-कुम्हारी पर अब भी विवाद
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो नई सूची के बाद भी बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति है। खासकर नगरीय निकाय भिलाई चरौदा, कुम्हारी, अहिवारा व जामुल को दुर्ग ग्रामीण जिला में रखे जाने पर। यहां के ब्लॉक अध्यक्ष सीएम भूपेश बघेल से मिलकर नगरीय निकाय होने के कारण भिलाई शहर इकाई में रखे जाने की मांग भी कर चुके हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा ब्लॉक के बंटवारे के बाद जिले के पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। बताया जाता है कि इसकी शिकायत सीएम भूपेश बघेल से भी की गई। इस पर सीएम ने जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई। इसके बाद प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा नई सूची जारी की गई है। जिसमें रिसाली भिलाई नगर में रखा गया है।
नई सूची में इस तरह ब्लॉकों का बंटवारा
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण – दुर्ग ग्रामीण, धमधा, पाटन, भिलाई चरौदा, कुम्हारी नगर, अहिवारा, जामुल नगर।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई – भिलाई ब्लॉक-1, भिलाई ब्लॉक-2, भिलाई ब्लॉक-3, भिलाई ब्लॉक-4, भिलाई ब्लॉक-5, भिलाई ब्लॉक-6, कोसानाला सुपेला।

Home / Durg / कांग्रेस के जिला इकाइयों में ब्लॉक के बंटवारे पर जमकर विवाद, प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी की सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो