रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने पसरा लगाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अस्सिटेंट कर्मिशियल मैनेजर (एसीएम)शंभू शाह ने कारोबारियोंं को दुकान के सामने पसरा नहीं लगाने और दुकान के सामन को साफ-सुथरा रखने की चेतावनी दी। आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों को रास्ते पर पसरा लगाने वालों के सामान जब्त करने के साथ जुर्माना लगाने कहा।
डीआरएम राहुल गौतम, सिनियर डीसीएम आर सुदर्शन सहित अन्य अधिकारियों का गुरुवार को पावर हाउस रेलवे स्टेशन में दौरा था। उनके दौरे को लेकर सुबह से जीआरपी और आरपीएफ की टीम सुबह 9 बजे से मुस्तैद नजर आए। जवान स्टेशन पहुंच मार्ग पर कुर्सी टेबल को बाहर निकालकर कर कारोबार करने वाले होटल संचालकों को सामान अंदर करने चेतावनी दी। एससीएम ने स्वयं एक-एक व्यापारी के पास जाकर समझाइश दी।
5 हजार जुर्माना लगाने की चेतावनी
फोरलेन के सर्विस रोड के किनारे हाथ ठेला में फल, चाय बेचते हुए पकड़े जाने पर ठेला और सामान जब्त करने और 5 हजार रुपए तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने होटलों की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। दुकान के आसपास को साफ-सुथरा रखने और चबूतरा को तोडऩे की अपील भी किया।
डीआरएम राहुल गौतम पावर हाउस स्टेशन नहीं गए। रायपुर से दुर्ग जाते समय कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन के सामने कार रुकवाया। कार से ही स्टेशन पहुंच मार्ग जायजा लिया। दुर्ग के लिए रवाना हो गए। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर जवान और एनसीसी के कैडेट्स की रेलवे स्टेशन में डयूटी लगाई थी।
दिव्यांगो के लिए बनेगा रैंप
रेलवे के अधिकारियोंं ने पावर हाउस स्टेशन को माडल स्टेशन के अनुरूप यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्लेटफार्म, शेड, टाउनशिप और फोरलेन के तरफ की पार्किंग, टिकट काउंटर, रैंप, यात्रियो के बैठने के लिए कुर्सी, प्रतीक्षालय और रिटायरिंग रूम को लेकर चर्चा की।