नक्सलियों से जूझ रहे बस्तर की कल्पना मात्र से जहां दिलो-दिमाग में सिहरन दौड़ जाती है, वहीं नक्सलियों की हिंसा के कारण घर और मां-बाप को छोड़कर सरकारी सहायता पर शिक्षा लेने को मजबूर जंगल की बिटियां विमला न सिर्फ पढ़ाई पूरी कर नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ में लौटना चाहती है, बल्कि नक्सली हिंसा के कारण शिक्षा से दूर दूसरे बच्चों को भी शिक्षा का ज्ञान बांटना चाहती है।